भितरवार बाईपास की घोषणा के बाद जगह का निरीक्षण करने पहुंचे विधायक
प्रेस वार्ता का किया आयोजन , भितरवार को मिली बड़ी सौगात

के के शर्मा
भितरवार नगर परिषद में आए दिन जाम कि स्थित बनी रहती थी, स्थानीय लोगों ने विधायक मोहन सिंह राठौड़ को एक बर्ष पूर्व ज्ञापन पत्र दे कर नगर के बाईपास बनाने की मांग रखी, विधायक मोहन सिंह राठौड़ ने आधिकारियों के साथ मौका मुआयना किया। उन्होंने कहा हमारा संकल्प है कि क्षेत्र का समग्र और संतुलित कर विकास हो जिससे प्रत्येक नागरिक को मूलभूत सुविधाओं का लाभ मिल सके।
यदि हम सड़क एवं अधोसंरचना की बात करें तो क्षेत्र में कई मुख्य मार्गों का डामरीकरण एवं नवीनीकरण किया जा चुका है यह सब विधायक डॉ.मोहन यादव एवं विधायक निधि से ग्रामीण क्षेत्रों में सीसी रोड, नाली निर्माण एवं स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था को सुदृढ़ किया गया है, तो वहीं पुल-पुलियों के निर्माण से आवागमन पहले की तुलना में अधिक सुगम होगा। विधायक मोहन सिंह राठौड़ ने कहा भाजपा सरकार का उद्वेश्य है कि हर जिले और विधानसभा के हर गांव तक विकास कार्य हो। सड़क निर्माण के करोड़ो रुपया की सौगात मुख्यमंत्री द्वारा दी गई है। आज भी हमारी सरकार कि प्राथमिकता है अंतिम छोर तक के व्यक्ति को लाभ मिल सके,नई विकास योजनाओं को विधायक द्वारा स्वीकृति दिलाकर क्षेत्र की जनता को अधिक से अधिक लाभ पहुँचाया है।


