Welcome to KHABARO KI NIGRANI   Click to listen highlighted text! Welcome to KHABARO KI NIGRANI
लोकल न्यूज़

कमिश्नर के आदेश पर भवन निर्माण अधिकारी पवन शर्मा सख्त — दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में अवैध कॉलोनियों पर शुरू हुई कड़ी कार्यवाही।

नगर निगम के अमले ने 01 अवैध कॉलोनी को किया धराशाई

ग्वालियर  नगर निगम सीमांतर्गत अवैध रूप से विकसित की जा रहीं अवैध कॉलोनियेां पर निरंतर कार्रवाई की जा रही है। कॉलोनाइजरों द्वारा नगर तथा ग्राम निवेश, ग्वालियर एवं नगर निगम ग्वालियर की अनुमति के बिना कॉलोनियों में विकास कार्य किए जा रहे थे। जिन पर कार्रवाई करते हुए निगम अमले द्वारा विकास कार्यों को हटाया गया।
भवन अधिकारी श्री पवन शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय एवं अपर आयुक्त श्री टी. प्रतीक राव के निर्देशानुसार सिटी प्लानर श्री महेन्द्र अग्रवाल के निर्देशन में नगर निगम सीमांतर्गत अवैध रूप से विकसित की जा रही कॉलोनियांे पर अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही हैै।
जिसके तहत प्रथम चरण में चयनित 58 अवैध कॉलानियों में से आज दिनांक 20 फरवरी 2026 को ग्वालियर ग्रामीण विधानसभा वार्ड क्र 65 के अन्तर्गत ग्राम गिरवाई के सर्वे क्र 1279/1 लगभग रकवा 1.34 हेक्टेयर (कुल 01 अवैध कॉलोनी) भूमि पर श्री महेश कुशवाह पुत्र खेमराज कुशवाह द्वारा अवैध कॉलोनियों में सड़क, सीवर, बाउण्ड्रीवॉल एवं विद्युत पोल आदि निर्माण किये गये थे। जिन्हें हटाने की कार्रवाई की गई। कार्रवाई में भवन निरीक्षक श्री संजीव झा, मदाखलत अधिकारी श्री शैलेन्द्र सिंह चौहान तथा पुलिस बल आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!