सड़क किनारे खड़ी कटीली झाड़ियां बन रही हादसे का कारण , झाड़ियों को कटवाने दिया ज्ञापन
भाजपाइयों ने भितरवार एसडीएम को दिया ज्ञापन

संवाददाता के के शर्मा
भितरवार– डबरा रोड स्थित गायत्री मंदिर से डबरा रोड प्रवेश द्वार बोर्ड तक दोनों साइड की सड़क किनारे खड़ी कटीली झाड़ियों को कटवाने और सड़क किनारे पड़ी गंदगी को साफ करवाने की मांग को लेकर भितरवार भाजपा मंडल महामंत्री गणेश खटीक के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने भितरवार एसडीएम राजीव समाधिया को सोमवार को ज्ञापन दिया है।
सड़क किनारे खड़ी कटीली झाड़ियों को कटवाए जाने और पड़ी गंदगी सफाई की मांग को लेकर दिए गए ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि, भितरवार नगर परिषद क्षेत्र के संभ्रांत और गणमान्यजन के साथ ही सैकड़ो की तादाद में महिलाएं एवं बच्चे प्रतिदिन सुबह के समय मॉर्निंग वॉक और शाम के समय इवनिंग वॉक पर भितरवार नगर के वार्ड क्रमांक 01 भितरवार – डबरा रोड स्थित गायत्री मंदिर के यहां से डबरा रोड पर बने भितरवार ग्रामीण विद्युत वितरण उप केंद्र के यहां तक बने प्रवेश द्वार के बोर्ड तक जाते हैं। ऐसी में मॉर्निंग और इवनिंग वॉक पर जाने वाले लोग सड़क पर दौड़ने वाले वाहनों से बचकर कच्चे मार्ग पर निकलते हैं ऐसे में सड़क के शोल्डर पर ऊगी कटीली झाड़ियां परेशानी पहुंचती है तो वही उनके आसपास भी काफी गंदगी फैली हुई है ऐसे में गंदगी और झाड़ियों से लोगों का सड़क के शोल्डर पर पैदल चलना मुश्किल बना हुआ है। तो वहीं घटना दुर्घटनाएं भी घटे तो होती रहती हैं। ऐसे में भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छ भारत अभियान के चलते निकाय प्रशासन को निर्देशित कर दोनों साइड की सफाई करने एवं कटीली झाड़ियों को कटवाई जाने के लिए निर्देशित किया जाए जिससे कि लोगों की जो प्रतिदिन घूमने की दिनचर्या है वह प्रभावित न हो और लोगों का जनजीवन सुरक्षित बना रहे। उक्त आशय के ज्ञापन पर एसडीएम श्री समाधिया द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए निकाय प्रशासन को शीघ्रता से सफाई करने एवं झाड़ियां कटवाने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से भाजपा भितरवार मंडल महामंत्री गणेश खटीक,पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला मंत्री उदयभान सिंह रावत, एडवोकेट हरीश अग्रवाल, एडवोकेट जितेंद्र सिंह रावत आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।




