Welcome to KHABARO KI NIGRANI   Click to listen highlighted text! Welcome to KHABARO KI NIGRANI
लोकल न्यूज़
Trending

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार हुआ घायल, किया रेफर

मोहनगढ़ तिराहे के पास बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी

भितरवार। सोमवार की देर रात किसी अज्ञात वाहन ने भितरवार थाना क्षेत्र के मोहनगढ़ तिराहे के पास बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे प्राथमिक उपचार के बाद ग्वालियर किया गया है।

जानकारी के अनुसार विकासखंड डबरा के आरुषि गांव का निवासी 35 वर्षीय युवक हेमंत सिंह रावत पुत्र पंजाब सिंह रावत सोमवार की देर रात भितरवार थाना क्षेत्र के ग्राम रायपुर सानी में जा रहा था तभी भितरवार – करेरा रोड स्थित मोहनगढ़ तिराहे के पास किसी अज्ञात वाहन ने उक्त बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी जिससे युवा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे पहले उपचार के लिए सामुदायिक अस्पताल लाया गया जहां उसके सर में गंभीर चोट के साथ अचेत अवस्था में होने के चलते उसे प्राथमिक उपचार देकर ग्वालियर में पर कर दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!