Welcome to KHABARO KI NIGRANI   Click to listen highlighted text! Welcome to KHABARO KI NIGRANI
लोकल न्यूज़
Trending

बाईपास रोड़ निर्माण की डीपीआर तैयार करने को लेकर भूमिका हुआ निरीक्षण

पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने डीपीआर को लेकर नप अध्यक्ष के साथ किया निरीक्षण, की चर्चा

भितरवार। मध्य प्रदेश राज्य सरकार के बजट में भितरवार नगर की कई वर्षों से चली आ रही बहु प्रशिक्षित बाईपास सड़क निर्माण की मांग स्वीकृत हो जाने के बाद अब सड़क निर्माण को लेकर आगे की प्रतिक्रिया भी शुरू कर दी गई है। इसी क्रम में बुधवार को भितरवार नगर परिषद अध्यक्ष बलदेव अग्रवाल के साथ ही पीडब्ल्यूडी के सब इंजीनियर के द्वारा रोड निर्माण की डीपीआर तैयार करने को लेकर सड़क निर्माण की भूमि स्थल का निरीक्षण किया गया और आपसी तालमेल के साथ रोड निर्माण के सुझाव साझा किए गए।

भितरवार नगर में आए दिन लगने वाले जाम से आम लोगों को राहत दिलाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार के आम बजट 2026 में 20 करोड रुपए की राशि बाईपास सड़क बनाने के लिए स्वीकृत की गई है जिसकी डीपीआर बनाने को लेकर बुधवार को नगर परिषद अध्यक्ष बलदेव अग्रवाल एवं लखेश्वरी भाजपा मंडल के अध्यक्ष रामेश्वर सिंह रावत के साथ पीडब्ल्यूडी के सब इंजीनियर शैलेंद्र पचौरी, नगर परिषद सब इंजीनियर पीयूष गुप्ता के द्वारा संयुक्त रूप से नगर के शासकीय मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल जहां तक बाईपास सड़क बनाई जाना है उसका निरीक्षण किया गया तत्पश्चात पतली हनुमान रोड के सामने बने कृषि विभाग कार्यालय एवं घाटमपुर इत्यादि स्थानों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान डीपीआर तैयार करने को लेकर यह निरीक्षण भी किया गया कि बनने वाली बाईपास सड़क पर अत्यधिक लोगों का आवागमन कौन से स्थान पर है कहां पर कितनी क्षमता की पुलिया का निर्माण किया जाएगा। इस दौरान प्राथमिक तौर पर तय किया गया कि घाटमपुर स्थित नहर की पुलिया का चौड़ीकरण किया जाएगा तो वहीं कृषि कार्यालय के समीप भी पुलिया बनाई जाएगी इस प्रकार मॉडल स्कूल के पास जहां तक सड़क बनाई जाना है वहां भी बड़ी पुलिया बनाई जाएगी इस प्रकार नगर में तय किया गया कि कम से कम 4 बड़ी पुलिया और तीन छोटी पुलिया बनाना आवश्यक है जिससे कि नहर पर आसानी से लोगों का आवागमन हो सके। इस दौरान नगर परिषद अध्यक्ष बलदेव अग्रवाल के द्वारा बताया गया कि पीडब्ल्यूडी विभाग के द्वारा सड़क निर्माण की डीपीआर तैयार करने को लेकर निरीक्षण किया गया था। निरीक्षण के दौरान कुछ स्थान अत्यधिक दवा वाले हैं उन्हें भी चिन्हित किया गया है जिससे कि जल्द से जल्द गुणवत्तापूर्ण सड़क का निर्माण हो और लोग जो नगर में जाम जैसी स्थिति का सामना कर रहे थे उन्हें जल्द से जल्द निजात मिले जिनको लेकर जल्द से जल्द कार्रवाई या प्रशासनिक तौर पर भी की जा रही है।

इनका कहना है,

भितरवार में बाईपास सड़क निर्माण के लिए बजट में 20 करोड रुपए की राशि स्वीकृत की गई है जिसके टेंडर की प्रक्रिया शुरू की जा सके जिसको लेकर आज सब इंजीनियर को डीपीआर तैयार करने को लेकर निरीक्षण के लिए भेजा गया था। रिपोर्ट आने के बाद डीपीआर तैयार करके शासन को भेजी जाएगी उसके बाद आगे की प्रक्रिया की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!