Welcome to KHABARO KI NIGRANI
Click to listen highlighted text!
Welcome to KHABARO KI NIGRANI
भितरवार। बीते रोज शुक्रवार की शाम को हुई बे मौसम बारिश और कुछ ग्रामों में बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि से खेतों में पक कर, कटने की कगार पर खड़ी गेहूं,चना,मटर, सरसों इत्यादि रवि सीजन की फसलों में नुकसान की जानकारी लगने के बाद शनिवार को ग्वालियर कलेक्टर के निर्देश पर भितरवार एसडीएम राजीव समाधिया प्रभावित ग्रामों का दौरा किया और प्रभावित फसलों का जायजा लेने के साथ ही किसानों को शीघ्र सर्वे कर आगे की कार्यवाही करने का आश्वासन दिया।
शनिवार को भितरवार एसडीएम राजीव समाधिया बे मौसम बारिश और हुई ओलावृष्टि से फसलों के हुए नुकसान का सटीक आकलन करने के लिए भितरवार अनुविभाग के ग्राम सिंघारन,बनवार,निकोड़ी और चीनौर आदि ग्रामों में पहुंचे। इस दौरान कई खेतों तक उनकी चार पहिया कार फसलों की सटीक जानकारी लेने के लिए नहीं पहुंच सकी तो कई जगह खेतों तक पहुंचने का रास्ता न होने के कारण वह मोटरसाइकिल के सहारे किसानों के खेतों तक अपनी संवेदनशीलता का परिचय देते हुए पहुंचे और किसानों से शीघ्रता से सर्वे कराकर उचित कार्यवाही किए जाने का आश्वासन दिया। इस दौरान उनके साथ राजस्व विभाग की टीम के रूप में चीनौर तहसीलदार रुची अग्रवाल, राजस्व निरीक्षक, पटवारी भी मौजूद रहे, जिन्होंने मौके पर ही प्रारंभिक सर्वे की कार्यवाही शुरू की। इस दौरान वे मौसम बारिश और ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों के चिंतित किसानों ने सरकार से उचित मुआवजे की मांग की है। तो वहीं प्राथमिक सर्वे के दौरान किसानों से चर्चा करते हुए एसडीएम श्री समाधि आने स्पष्ट किया कि प्रशासन पूरी पारदर्शिता के साथ सर्वे कराएगा। जिसका डाटा तैयार किया जा रहा है, तो वहीं उन्होंने किसानों को भरोसा दिलाया कि शासन के नियमानुसार प्रभावित किसानों को उनके वास्तविक नुकसान के आधार पर शीघ्र ही राहत राशि मिले जिनको लेकर शीघ्रता से कार्रवाई की जाएगी साथ ही उन्होंने मौके पर मौजूद सर्व दल को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि, सर्वे के कार्य में किसी भी प्रकार की लेट- लतीफी या कोताही न बरती जाए, बल्कि हर प्रभावित किसान का खेत सर्वे में कबर किया जाए। वहीं प्रशासन की इस त्वरित की गई कार्यवाही से प्रभावित ग्रामों के कृषक संतुष्ट नजर आए।
Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!