Welcome to KHABARO KI NIGRANI   Click to listen highlighted text! Welcome to KHABARO KI NIGRANI
मध्य प्रदेश
Trending

बमौर मंडी समिति में आवक-जावक रजिस्टर और कंप्यूटर गायब,

संयुक्त संचालक कार्यालय में शिकायत के बाद भी कार्यालय में नहीं पहुंची आवश्यक सामग्री, सहायक उपनिरीक्षक पर खड़े हो रहे सवाल

पत्रकार शैलेन्द्र तिवारी

जिला मुरैना बमौर मंडी समिति कार्यालय में इन दिनों आवक-जावक रजिस्टर और कंप्यूटर जैसी आवश्यक कार्यालयीन सामग्री को लेकर कर्मचारियों के बीच चर्चाओं का बाजार गर्म है। बताया जा रहा है कि संयुक्त संचालक कार्यालय में शिकायती आवेदन पहुंचने के बाद भी आज तक यह जरूरी सामग्री कार्यालय में उपलब्ध नहीं कराई गई है, जिससे कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं।
सूत्रों के अनुसार मंडी समिति कार्यालय में कामकाज प्रभावित हो रहा है, क्योंकि आवक-जावक रजिस्टर और कंप्यूटर के अभाव में पत्राचार और रिकॉर्ड संधारण की प्रक्रिया बाधित हो रही है। कर्मचारियों का कहना है कि बिना रजिस्टर और कंप्यूटर के कार्यालयीन कार्यों का संचालन करना मुश्किल हो रहा है, जिससे पारदर्शिता पर भी सवाल उठने लगे हैं।
कार्यालय में यह चर्चा भी जोरों पर है कि सहायक उपनिरीक्षक द्वारा आवक-जावक रजिस्टर और कंप्यूटर को कार्यालय में उपलब्ध नहीं कराया गया। कर्मचारियों के बीच इस बात को लेकर भी संदेह व्यक्त किया जा रहा है कि आखिर ऐसी कौन सी जानकारी या रिकॉर्ड है, जिसे छुपाने के लिए यह कदम उठाया गया है।
चर्चा यह भी है कि सहायक उपनिरीक्षक अर्चना शर्मा ने उक्त आवक-जावक रजिस्टर और कंप्यूटर को अपने घर पर रख लिया है। हालांकि इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है, लेकिन कर्मचारियों के बीच यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। कर्मचारियों का कहना है कि यदि रिकॉर्ड कार्यालय में उपलब्ध नहीं है तो कार्यप्रणाली पर सवाल उठना स्वाभाविक है।
इस पूरे मामले को लेकर मंडी समिति कार्यालय में असंतोष का माहौल भी देखने को मिल रहा है। कर्मचारियों का कहना है कि संयुक्त संचालक कार्यालय में शिकायत पहुंचने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है, जिससे मामले की गंभीरता और बढ़ गई है।
वहीं, इस मामले में जिम्मेदार अधिकारियों की चुप्पी भी कई सवाल खड़े कर रही है। कर्मचारियों का कहना है कि यदि रिकॉर्ड सुरक्षित है तो उसे तत्काल कार्यालय में उपलब्ध कराया जाना चाहिए, ताकि कामकाज सुचारू रूप से संचालित हो सके।
अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस मामले को कितनी गंभीरता से लेता है और आवक-जावक रजिस्टर व कंप्यूटर को लेकर चल रही चर्चाओं पर क्या कार्रवाई करता है। फिलहाल बमौर मंडी समिति कार्यालय में यह मामला चर्चा का प्रमुख विषय बना हुआ है।

 

 

सहायक उपनिरीक्षक अर्चना शर्मा का कहना

 कार्यालय के जरूरी दस्तावेज एवं कंप्यूटर कार्यालय में ही रखे हुए है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!