Welcome to KHABARO KI NIGRANI   Click to listen highlighted text! Welcome to KHABARO KI NIGRANI
Uncategorized
Trending

धर्म और मानवता, परस्पर प्रेम और समरसता के भाव का संदेश लेकर धूमेश्वर धाम से महाकाल उज्जैन के लिए यात्रा हुई रवाना --

भक्तों ने किया जगह जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत - 

भितरवार।  क्षेत्र के प्राचीन सिद्ध पीठ भूत भावन भगवान  श्री धूमेश्वर धाम से उज्जैन के बाबा महाकाल तक विश्व शांति एवं जन कल्याण हेतु आनंदमयी लगभग 460 किलोमीटर की  पैदल यात्रा हर – हर महादेव का जयकारा करते हुए 12 मार्च गुरुवार की सुबह  करीब 7 बजे मंदिर महंत श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर अनिरुद्ध वन महाराज के सानिध्य में रवाना हुई जिसमें सैकड़ो की संख्या में भक्तगण हर हर महादेव की जयकार करते हुए चल रहे थे तो वहीं जगह जगह इस यात्रा का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया जा रहा था । 

  श्रद्धा,साधना और समर्पण के महा संकल्प के साथ श्री धूमेश्वर धाम से शुरू होने वाली पदयात्रा के संबंध में महामंडलेश्वर श्री अनिरुद्ध वन महाराज ने बताया कि यह यात्रा सनातन हिंदू समाज को जागृत कर एकता के सूत्र में बांधने एवं विश्व शांति की मंगल कामना के साथ ही जन कल्याण के लिए समर्पित यह पदयात्रा निकाली जा रही है जो प्राचीन सिद्ध पीठ श्री धूमेश्वर महादेव की पूजा अर्चना के साथ 12 मार्च गुरुवार की सुबह 7:00 बजे से शुरू हुई  जो  धूमेश्वर धाम से झाऊ- खडीचा, सांखनी, बसई ,चक मियापुर,बनियानी, हथेड़ा, फूलपुर कांकर, इमलिया,मंगरौनी – नरवर, झरना सरकार, सतनवाड़ा, शिवपुरी, कोलारस, बदरवास, गुना, राघोगढ़, चाचौड़ा, ब्यावरा, पचोर, सारंगपुर, शाजापुर, मक्सी होती हुई 24 मार्च को बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन पहुंचेगी जहां कालों के काल बाबा महाकाल मैं विश्व शांति एवं जनकल्याण को लेकर पूजा अर्चना की जाएगी। वहीं उन्होंने क्षेत्र के समस्त शिव भक्तों से उक्त आनंदमयी पैदल यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर धर्म लाभ प्राप्त करने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!