Welcome to KHABARO KI NIGRANI
Click to listen highlighted text!
Welcome to KHABARO KI NIGRANI
शैलेन्द्र तिवारी
ग्वालियर। ईएनटी विभाग, गजराराजा चिकित्सा महाविद्यालय, ग्वालियर द्वारा 27 एवं 28 फरवरी को अग्रवाल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, ग्वालियर में दो दिवसीय “टेम्पोरल बोन डिसेक्शन वर्कशॉप” का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य कान की जटिल संरचना (Complex Anatomy) को विस्तार से समझाना तथा उन्नत कान सर्जरी (Advanced Ear Surgery) की बारीकियों से चिकित्सकों को अवगत कराना था।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. आर. के. एस. धाकड़, अधिष्ठाता, गजराराजा चिकित्सा महाविद्यालय, ग्वालियर रहे। कार्यशाला के मुख्य आयोजक डॉ. वी. पी. नारवे, प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष, ईएनटी विभाग, गजराराजा चिकित्सा महाविद्यालय, ग्वालियर थे। सह-आयोजकों में डॉ. रितु निगम, डॉ. राजेन्द्र तेहरिया एवं डॉ. शुभम ओझा शामिल रहे।
कार्यशाला में देश के प्रतिष्ठित ईएनटी विशेषज्ञों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई एवं प्रतिभागियों को मार्गदर्शन प्रदान किया। मुख्य फैकल्टी के रूप में डॉ. राहुल अग्रवाल, ईएनटी सर्जन, अग्रवाल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, ग्वालियर; डॉ. जतिन वर्मा, सीनियर ईएनटी कंसल्टेंट, सर गंगाराम हॉस्पिटल, नई दिल्ली; तथा डॉ. राजेन्द्र तेहरिया, एसोसिएट प्रोफेसर, गजराराजा चिकित्सा महाविद्यालय, ग्वालियर उपस्थित रहे। अतिथि फैकल्टी के रूप में डॉ. लीना जैन, प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष, भीलवाड़ा मेडिकल कॉलेज तथा डॉ. प्रियंका अग्रवाल, विभागाध्यक्ष, भरतपुर मेडिकल कॉलेज ने भी अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।
इस कार्यशाला में प्रतिभागियों को टेम्पोरल बोन की हैंड्स-ऑन डिसेक्शन के माध्यम से कान की जटिल संरचना एवं सर्जरी की सूक्ष्म तकनीकों को व्यावहारिक रूप से सिखाया गया। इस प्रकार के प्रशिक्षण से ईएनटी सर्जनों को जटिल एवं कठिन कान सर्जरी को अधिक सुरक्षित, प्रभावी एवं सफलतापूर्वक करने में सहायता मिलती है।
यह कार्यशाला ग्वालियर क्षेत्र की अपनी तरह की पहली कार्यशाला रही, जिसमें इतने विस्तृत एवं व्यावहारिक तरीके से टेम्पोरल बोन डिसेक्शन के माध्यम से सर्जरी की बारीकियों को समझाया गया। इस कार्यशाला में देश के विभिन्न भागों से आए ईएनटी चिकित्सकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और इसे अत्यंत उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक बताया।
कार्यशाला के सफल आयोजन के लिए सभी आयोजकों, फैकल्टी एवं प्रतिभागियों ने संतोष व्यक्त किया तथा भविष्य में भी इस प्रकार के शैक्षणिक कार्यक्रम आयोजित करने की आवश्यकता पर बल दिया।
Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!