Welcome to KHABARO KI NIGRANI   Click to listen highlighted text! Welcome to KHABARO KI NIGRANI
लोकल न्यूज़
Trending

गड़ाजर में क्षत्रिय समाज का होली मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ हुआ संपन्न

गोवर्धन गार्डन में होली मिलन समारोह बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

भितरवार। श्रीराम क्षत्रिय महासभा इकाई भितरवार के द्वारा ग्राम गड़ाजर स्थित गोवर्धन गार्डन में होली मिलन समारोह बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित किया गया।कार्यक्रम में क्षत्रिय समाज के लोगों ने एकत्रित होकर एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली पर्व की शुभकामनाएं दीं तथा आपसी प्रेम, भाईचारे और एकता का संदेश दिया।समारोह में समाज के वरिष्ठजनों, युवाओं एवं पदाधिकारियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। इस अवसर पर श्री राम क्षत्रिय महासभा इकाई अध्यक्ष बृजेन्द्र सिंह पवैया उपाध्यक्ष लोकेंद्र सोलंकी, उपाध्यक्ष दीपेंद्र पवैया, उपाध्यक्ष,देशपत परमार, कोषाध्यक्ष अध्यक्ष राहुल पवैया, सचिव मानवेंद्र सिंह परमार तथा मीडिया प्रभारी नरेंद्र सोलंकी सहित समाज के अनेक गणमान्य सदस्य मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि होली का पर्व आपसी प्रेम, सौहार्द और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। ऐसे आयोजन समाज के लोगों को एक मंच पर लाने के साथ ही आपसी संबंधों को मजबूत करने का कार्य करते हैं। उन्होंने युवाओं से समाज की संस्कृति, परंपराओं और मूल्यों को आगे बढ़ाने का आह्वान भी किया। समारोह में उपस्थित सभी लोगों ने मिलकर होली की खुशियां साझा कीं और एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षत्रिय समाज के लोगों की सहभागिता रही, जिससे आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अंत में आयोजकों द्वारा सभी उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया गया। आयोजित कार्यक्रम मुख्यअतिथि भानुप्रताप सिंह राठौर, विशेष अतिथि लल्लू सिंह परिहार रहे और कार्यक्रम की अध्यक्षता भारत सिंह सिकरवार के द्वारा की गई। मंच पर बिराजमान मचाशीन अतिथियों में,श्री श्री 1008 सोमनाथ गिरी महाराज गोलेश्वर मंदिर करहिया,भारत सिकरवार,पूर्व लोक सभा उम्मीदवार अर्चना राठौर, लल्लू परिहार,बलबंत पवैया,महेश पवैया राजेंद्र परमार,देवेंद्र परमार,अजमेर सिंह,पुष्पेंद्र परमार,महेंद्र सिंह पवैया,रामस्वरूप पवैया,केशव पवैया,पूर्व टीआई रणवीर पवैया एवं समस्त क्षत्रिय समाज उपस्थित रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!