Welcome to KHABARO KI NIGRANI
Click to listen highlighted text!
Welcome to KHABARO KI NIGRANI
भितरवार/घाटीगांव। नव भारत साक्षरता अभियान के अंतर्गत उल्लास कार्यक्रम के तहत शनिवार को घाटीगांव विकासखंड में साक्षरता परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा के लिए विकासखंड में कुल 221 परीक्षा केंद्र बनाए गए, जहां बड़ी संख्या में नव साक्षरों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
बीआरसीसी शशिभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि नव भारत साक्षरता अभियान का उद्देश्य निरक्षर व्यक्तियों को पढ़ना-लिखना तथा बुनियादी गणित का ज्ञान प्रदान करना है, ताकि वे दैनिक जीवन में आत्मनिर्भर बन सकें। उन्होंने बताया कि आयोजित परीक्षा में विकासखंड के कुल 4124 नव साक्षर परीक्षार्थियों ने भाग लिया।
परीक्षा के सफल संचालन के लिए सभी केंद्रों पर शिक्षकों व स्वयंसेवकों की ड्यूटी लगाई गई थी। सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हुई। अधिकारियों ने बताया कि इस अभियान के माध्यम से ऐसे लोगों को शिक्षा से जोड़ा जा रहा है जो किसी कारणवश पहले पढ़ाई नहीं कर पाए थे। इससे लोगों में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ रही है और बड़ी संख्या में लोग इसका लाभ उठा रहे हैं। इस अवसर पर विकासखंड सह समन्वयक रामचंद्र चिरगैंया तथा जन शिक्षा केंद्रों के संकुल सह समन्वयक गिरीश कुमार प्रधान, सुरेंद्र गौतम, कमल सिंह बघेल, मनोज कुमार पांडे, पंकज श्रीवास्तव, वीरेंद्र खटीक, संजीव चतुर्वेदी, रामबरन धाकड़, मनोज कुमार, आकाश गोले, रामनारायण तोमर एवं राजेश श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारियों ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने परीक्षार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए नव साक्षरता अभियान को समाज के लिए एक महत्वपूर्ण पहल बताया।
Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!