Welcome to KHABARO KI NIGRANI   Click to listen highlighted text! Welcome to KHABARO KI NIGRANI
लोकल न्यूज़
Trending

ग्रामीणों को कैसे मिले योजनाओं का लाभ, चरखा पंचायत भवन पर लटका मिलता है ताला

पंचायत सचिव के कभी-कभा ही पंचायत में आने का है ग्रामीणों का आरोप

भितरवार विकासखंड मुख्यालय की निकटवर्ती ग्राम पंचायत चरखा में पदस्थ पंचायत सचिव के ग्राम पंचायत में यदा- कदा ही आने और पंचायत भवन का नियमित ताला न खुलने से ग्राम के लोगों को शासन की योजनाओं का लाभ समय पर नहीं मिल पा रहा है जिससे ग्रामीण परेशान बने हुए हैं।

भितरवार विकासखंड की ग्राम पंचायत चरखा में पदस्थ पंचायत सचिव की चली आ रही मनमर्जी से ग्रामवासी काफी परेशान है उन्हें अपने छोटे-छोटे कार्यों के लिए कभी जनपद कार्यालय तो कभी अन्य कार्यायलयों के चक्कर काटना पड़ रहे हैं। जबकि देखा जाए तो ग्राम पंचायत में रहने वाले लोगों के अधिकतर कर पंचायत स्तर पर ही निराकरण किए जा सकते हैं लेकिन पंचायत भवन पर आयोजन ताला लटका रहता है जिससे उन्हें ग्राम स्तर की समस्याओं के समाधान के लिए ग्राम पंचायत सचिव उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। ग्राम में पदस्थ पंचायत सचिव दीवान सिंह कुशवाहा विगत 21 फरवरी को क्षेत्रीय विधायक मोहन सिंह राठौर सड़क का भूमि पूजन कार्यक्रम आए हुए थे उसमें उपस्थित रहा उसके बाद 27 फरवरी को पंचायत पर आयोजित किए गए ग्रामोत्सव कार्यक्रम मैं शामिल होने के लिए आया उसके बाद से आज दिनांक पंचायत भवन पर ताला लटका हुआ है। जिसके चलते ग्राम वासियों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लेकर अपने आवश्यक कार्यों के लिए परेशानी उठाना पड़ रही है। जिसको लेकर ग्राम के कुछ लोगों ने बताया कि ग्राम पंचायत सचिव के पंचायत मुख्यालय पर निवास न करने और यदा-कदा पंचायत पर आने के कारण हमें कई ऐसे काम है जो नहीं हो पा रहे हैं। वही देखा जाए तो ग्राम पंचायत में पिछले 4 वर्ष से कोई भी ग्राम रोजगार सहायक पदस्थ नहीं है जिसके माध्यम से भी काम किया जा सकता था लेकिन उसका भी पद यहां रिक्त पड़ा हुआ है ऐसी स्थिति में ग्राम पंचायत सचिव की जिम्मेदारी है कि प्रतिदिन पंचायत भवन खुले और लोगों को शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त हो और उनकी समस्याओं का समाधान ग्राम स्तर पर ही किया जाए लेकिन संबंधित पंचायत सचिव के द्वारा ग्राम पंचायत में न आने एवं आए दिन कामकाज के दिनों में ताला लटका रहने से किसी भी प्रकार का लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल पा रहा है। जिसको लेकर ग्राम के लोगों के साथ ही ग्राम सरपंच ढकेली बाई जनक सिंह तोमर के द्वारा ग्रामीणों की समस्याएं तो सुनी जा रही है लेकिन उनकी समस्याओं का समाधान बगैर पंचायत सचिव या ग्राम रोजगार सहायक के नहीं किया जा पा रहा है। जिसको लेकर ग्राम के लोगों के साथ ही ग्राम सरपंच द्वारा भी जनपद सीईओ को भी समस्या से अवगत कराया गया लेकिन संबंधित अधिकारियों के द्वारा लगभग एक पखवाड़ा पूरा हो जाने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं किया गया है। जिसको लेकर ग्राम के लोगों में प्रशासन की इस व्यवस्था को लेकर काफी नाराजगी देखने को मिल रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!