Welcome to KHABARO KI NIGRANI   Click to listen highlighted text! Welcome to KHABARO KI NIGRANI
लोकल न्यूज़
Trending

जीआरएमसी के नेत्र विभाग में विश्व ग्लूकोमा जागरूकता सप्ताह शुरु

मरीजों को बताए बीमारी के लक्षण व उसके दुष्परिणाम

शैलेन्द्र तिवारी —  ग्वालियर महाविद्यालय के नेत्र विभाग द्वारा विश्व ग्लूकोमा (काला पानी) के प्रति जन-सामान्य को जागरूक करने के लिए जागरूकता सप्ताह की शुरुआत सोमवार से हो गई है। यह आयोजन 9 मार्च से लेकर 14 मार्च 2026 तक संचालित किया जाएगा, जिसका उद्देश्य आंखों की इस गंभीर बीमारी के प्रति लोगों को सचेत करना और समय पर उपचार सुनिश्चित करना है।
जागरूकता सप्ताह के प्रथम दिन नेत्र ओ.पी.डी. में विभागाध्यक्ष एवं प्राध्यापक डॉ. पी. के. छावनिया ने विधिवत कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने ओ.पी.डी. में आए मरीजों और उनके परिजनों को ग्लूकोमा (काला पानी) के लक्षणों, इसके दुष्परिणामों और समय पर उपलब्ध उपचार के महत्व के बारे में विस्तार से समझाया। शासन के दिशा-निर्देशों के परिपालन में विभाग द्वारा बैनर, पोस्टर और पैम्फलेट के माध्यम से व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।
आज निकाली जाएगी जागरूकता रैली
विश्व ग्लूकोमा दिवस के उपलक्ष्य में 10 मार्च को सुबह 9 बजे एक जागरूकता रैली का आयोजन किया जाएगा। यह रैली मेडिकल कॉलेज के मुख्य द्वार से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरेगी। रैली का उद्देश्य आम जनता को यह संदेश देना है कि काला पानी दृष्टिहीनता का एक बड़ा कारण है, जिसे नियमित जांच से रोका जा सकता है। इस अवसर पर विभाग के सभी चिकित्सा शिक्षक, रेजिडेंट डॉक्टर्स एवं पैरामेडिकल स्टाफ उपस्थित रहा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!