Welcome to KHABARO KI NIGRANI   Click to listen highlighted text! Welcome to KHABARO KI NIGRANI
लोकल न्यूज़
Trending

कैलादेवी के लिए एक दर्जन पदयात्री रवाना

श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ कैलादेवी मंदिर के लिए रवाना हुए।

भितरवार। नगर से माता के दर्शन के लिए एक दर्जन पदयात्री श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ कैलादेवी मंदिर के लिए रवाना हुए। यात्रा प्रारंभ करने से पहले सभी श्रद्धालुओं ने नगर के प्राचीन श्री गोलेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर भगवान शिव के दर्शन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और अपनी पदयात्रा का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर
नगर परिषद उपाध्यक्ष मन्नू यादव ने समस्त पदयात्रियों का पुष्प वर्षा कर तथा माला पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने माता कैलादेवी से सभी पदयात्रियों की सुखद एवं सफल यात्रा की कामना की। वहीं पूर्व जिला सरकार सदस्य के. के. पाराशर तथा पूर्व नगर परिषद उपाध्यक्ष धर्मेंद्र अग्रवाल ने पदयात्रियों को माला पहनाकर विदाई दी और उनकी मंगलमय यात्रा की कामना की। इसके बाद पदयात्री माता के जयकारों के साथ अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए।
पूरे कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला और माता के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। पदयात्रियों ने बताया कि वे पैदल यात्रा करते हुए माता कैलादेवी के दरबार में पहुंचकर दर्शन करेंगे और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!