Welcome to KHABARO KI NIGRANI   Click to listen highlighted text! Welcome to KHABARO KI NIGRANI
मध्य प्रदेश
Trending

कमलाराजा अस्पताल में पहले ही दिन 75 महिलाओं की हुई जांच

मन में सेवा की इच्छा हो, तो रास्ते अपने आप निकल आते हैं : अधिष्ठाता डॉ. धाकड़

शैलेन्द्र तिवारी गजराराजा चिकित्सा महाविद्यालय से संबद्ध कमलाराजा अस्पताल में सोमवार का दिन महिला मरीजों के लिए बड़ी राहत लेकर आया। अस्पताल में एक बार फिर अल्ट्रासाउंड (सोनोग्राफी) सुविधा सुचारू रूप से शुरू कर दी गई है। महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. आर.के.एस. धाकड़ ने इस महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सेवा का विधिवत शुभारंभ किया।
शुभारंभ के अवसर पर डॉ. धाकड़ ने अस्पताल प्रबंधन की सराहना करते हुए कहा, यदि मन में सेवा की सच्ची इच्छा हो, तो रास्ते अपने आप निकल आते हैं। उन्होंने बताया कि सहायक अधीक्षक डॉ. हितेंद्र यादव ने महसूस किया था कि गर्भवती महिलाओं और अन्य महिला मरीजों को अल्ट्रासाउंड के लिए हजार बिस्तर अस्पताल तक लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है। मरीजों की इसी असुविधा को दूर करने के उद्देश्य से केआरएच परिसर में ही यह व्यवस्था पुन: स्थापित की गई है। नई व्यवस्था का प्रभाव पहले ही दिन देखने को मिला, जहां शाम 4 बजे तक 75 महिलाओं का अल्ट्रासाउंड किया गया। अब मरीजों को जांच के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। इस अवसर पर रेडियोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज यादव, गायनिक विभागाध्यक्ष डॉ. वृंदा जोशी, सहायक अधीक्षक डॉ. हितेंद्र यादव, इंजीनियर कमल शर्मा, मधुसुदन शर्मा, योगेंद्र परमार, अतर सिंह जाटव सहित अस्पताल का स्टाफ मौजूद रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!