Welcome to KHABARO KI NIGRANI   Click to listen highlighted text! Welcome to KHABARO KI NIGRANI
लोकल न्यूज़
Trending

विषय: नारी सशक्तिकरण अब सिर्फ नारा नहीं, धरातल पर सच हो रहा है - डॉ. करुणा सक्सेना

महिला दिवस के अवसर पर "होली मिलन एवं महिला व्यापारी सम्मान समारोह"

शैलेन्द्र तिवारी

 

व्यापार संघ थाटीपुर द्वारा रविवार को रंग पंचमी एवं अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर “होली मिलन एवं महिला व्यापारी सम्मान समारोह” का भव्य आयोजन किया गया। इस गरिमामयी समारोह में क्षेत्र की 51 महिला व्यापारियों को उनके उत्कृष्ट योगदान और सफल व्यापार संचालन के लिए सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शहर की मशहूर कवयित्री एवं पूर्व पार्षद डॉ. करुणा सक्सेना उपस्थित रहीं। वहीं, विशिष्ट अतिथि के तौर पर मध्य प्रदेश हाई कोर्ट (ग्वालियर बेंच) की असिस्टेंट टू प्रिंसिपल रजिस्ट्रार, श्रीमती आरजू अग्रहरि ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डॉ. करुणा सक्सेना ने मातृशक्ति का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि, “आज की महिलाएँ व्यापार के क्षेत्र में इतनी अग्रणी भूमिका निभा रही हैं कि यह देखकर स्पष्ट आभास होता है कि ‘नारी सशक्तिकरण’ अब सिर्फ एक नारा नहीं रह गया है, बल्कि धरातल पर महिलाएँ प्रत्येक क्षेत्र में अपनी योग्यता और नेतृत्व साबित कर रही हैं।”

कार्यक्रम की अध्यक्षता व्यापार संघ थाटीपुर के अध्यक्ष राजेन्द्र खण्डेलवाल ने की। कार्यक्रम का संचालन श्री लक्ष्मीकांत श्रीवास्तव द्वारा किया गया, एवं अंत में आभार  आदर्श जैन जी ने व्यक्त किया।

समारोह के दौरान व्यापार संघ द्वारा श्रीमती मीनू अग्रवाल,  बक्शी,  नीलम शुक्ला, सोनम सक्सेना,  अनु महेश्वरी, और  अहिंसा जैन समेत कुल 51 महिला व्यापारियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर व्यापार संघ के महेश सक्सेना,  आनंद लखेरा,  रितुराज सिंह कांदिल,  हर्ष घई,  गौरव अग्रवाल और  विवेक खण्डेलवाल सहित बड़ी संख्या में व्यापारी बंधु उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!