Welcome to KHABARO KI NIGRANI   Click to listen highlighted text! Welcome to KHABARO KI NIGRANI
मध्य प्रदेश
Trending

नियमों को ताक पर रखकर चल रहे वाहन कटाई और स्क्रैप गोदाम, प्रशासन की अनुमति पर उठे सवाल

बिना वैध दस्तावेजों के काटे जा रहे दो और चार पहिया वाहन, अधिकृत स्क्रैपिंग सेंटर के नियमों की हो रही अनदेखी

शैलेन्द्र तिवारी पत्रकार मो.8878356416

ग्वालियर। शहर और आसपास के क्षेत्रों में पुराने वाहनों की कटाई और स्क्रैप जमा करने के अवैध गोदाम संचालित होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार कई स्थानों पर बिना आवश्यक अनुमति और वैध दस्तावेजों के पुराने दो पहिया और चार पहिया वाहनों को काटकर उनका स्क्रैप इकट्ठा किया जा रहा है। इस पूरे कारोबार को लेकर प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े होने लगे हैं।
बताया जा रहा है कि शासन द्वारा Vehicle Scrapping Policy 2021 के तहत स्पष्ट नियम बनाए गए हैं। इन नियमों के अनुसार किसी भी वाहन को स्क्रैप करने से पहले उसकी आरसी (रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट) को परिवहन विभाग में निरस्त कराना अनिवार्य होता है। इसके बाद ही अधिकृत वाहन स्क्रैपिंग सुविधा केंद्र पर वाहन को काटा जा सकता है।
लेकिन शहर में इन नियमों को खुलेआम नजरअंदाज किया जा रहा है। कई स्थानों पर बिना पंजीकरण और विभागीय अनुमति के वाहन काटे जा रहे हैं और उनका स्क्रैप गोदामों में जमा किया जा रहा है।

डीबी सिटी रोड पर चल रहा कारोबार

सूत्रों के अनुसार डीबी सिटी रोड पर “वंशी स्क्रैप” के नाम से संचालित गोदाम में भी पुराने वाहनों को काटने और उनका स्क्रैप इकट्ठा करने का काम किया जा रहा है। आरोप है कि यहां बिना वैध दस्तावेज और अधिकृत अनुमति के वाहनों की कटाई की जा रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि शासन के नियमों के विपरीत चल रहे इस कारोबार की जानकारी संबंधित विभागों को होने के बावजूद कार्रवाई नहीं हो रही है। इससे प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं।
नियमों को खुली चुनौती
आरोप है कि गोदाम संचालक खुलेआम नियमों की अनदेखी कर रहा है और प्रशासन में बैठे जिम्मेदार अधिकारियों की कथित कृपा से यह कारोबार निर्बाध रूप से चल रहा है। स्थिति यह है कि संचालक पुलिस और अन्य विभागों के नियमों को भी चुनौती देता नजर आ रहा है।
पर्यावरण और सुरक्षा पर भी खतरा
विशेषज्ञों का कहना है कि बिना अधिकृत स्क्रैपिंग सेंटर के वाहनों को काटने से पर्यावरण और सुरक्षा दोनों पर खतरा रहता है। वाहनों में मौजूद तेल, बैटरी, रसायन और अन्य सामग्री को वैज्ञानिक तरीके से नष्ट करना आवश्यक होता है, जो अधिकृत केंद्रों पर ही संभव है।
प्रशासनिक कार्रवाई का इंतजार
अब सवाल यह उठ रहा है कि जब शासन ने वाहन स्क्रैपिंग के लिए स्पष्ट नियम बनाए हैं तो शहर में अवैध रूप से चल रहे इन गोदामों पर कार्रवाई कब होगी। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस पूरे मामले की जांच कर अवैध स्क्रैप कारोबार पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!