Welcome to KHABARO KI NIGRANI   Click to listen highlighted text! Welcome to KHABARO KI NIGRANI
लोकल न्यूज़

नव संवत्सर गुड़ी पड़वा उत्सव धूमधाम से मनाया

स्वयंसेवक संघ के द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर में गुरुवार की सुबह 8:00 बजे नव संवत्सर गुड़ी पड़वा उत्सव मनाया गया

भितरवार में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर में गुरुवार की सुबह 8:00 बजे नव संवत्सर गुड़ी पड़वा उत्सव मनाया गया जिसमें नगर के स्वयंसेवक और विविध संगठन के कार्यकर्ता और नागरिक उपस्थित हुए कार्यक्रम के प्रारंभ में सभी स्वयंसेवकों ने डॉ केशव बलिराम हेडगेवार जी को आर्द्ध सर संघचालक प्रणाम किया उसके बाद कार्यक्रम का दीप प्रज्वलन और पूजन कर प्रारंभ किया गया।कार्यक्रम में मंचासीन अतिथियों अनिरुद्ध पांडे खंड संघ चालक,संजीव बंसल जिला कार्यवाह और मुख्य वक्ता के रूप में मनोज मोदी प्रचार प्रमुख थे उन्होंने अपने उद्बोधन में नव संवत्सर की विशेषताओं के बारे में प्रकाश डाला और इस नव वर्ष के अवसर पर संकल्प लिया और समाज की बुराइयों को दूर करने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें तथा समाज परिवर्तन के हेतु संघ ने जो पांच परिवर्तन के विषय दिए हैं जैसे समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण, नागरिक शिष्टाचार, और स्वदेशी इन विषयों को अपने जीवन में उतारने और समाज परिवर्तन में भी समाज के बीच में इन विषयों को ले जाकर समाज परिवर्तन की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं, कार्यक्रम के पश्चात सभी स्वयंसेवक नगर में भ्रमण करते हुए सभी नगर वासियों को तिलक चंदन लगाकर नव वर्ष की शुभकामनाएं दी। इधर करेरा तिराहे पर भितरवार भाजपा मंडल की ओर से हिंदू नव वर्ष मनाते हुए भारत माता के छायाचित्र पर माल्या अर्पण कर दीप प्रज्वलित किया गया जिसमें वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ खड़ग सिंह बाथम, मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह रावत, महामंत्री गणेश खटीक, सोनू सरपंच, प्रदीप गोयल,भाजपा नगर मंत्री आसिफ रियाज, आजम खान, लेखराज यादव सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!