Welcome to KHABARO KI NIGRANI
Click to listen highlighted text!
Welcome to KHABARO KI NIGRANI
भितरवार। नगर में सोमवार को मानवता की मिसाल देखने को मिली। स्कूल का पेपर देने जा रही एक छात्रा अचानक बीच सड़क पर चक्कर खाकर गिर पड़ी, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट लग गई है। मौके से गुजर रहे एक युवक ने बिना देर किए छात्रा को तुरंत अस्पताल पहुंचाकर उसकी जान बचाने में अहम भूमिका निभाई।
जानकारी के अनुसार वार्ड क्रमांक 3 निवासी नंदनी पुत्री शेर सिंह जाटव (12 वर्ष) कक्षा 9वीं की छात्रा है जो सोमवार की सुबह अपने घर से परीक्षा देने अपने स्कूल के परीक्षा केंद्र पर जा रही थी। इसी दौरान अचानक रास्ते में उसे चक्कर आ गया और वह सड़क पर गिर पड़ी। गिरने से उसके सिर में चोट लग गई और वह कुछ देर तक वहीं पड़ी रही।उसी समय वहां से गुजर रहे युवक धर्मवीर गुर्जर की नजर छात्रा पर पड़ी। उन्होंने तुरंत स्थिति को समझते हुए बिना समय गंवाए छात्रा को उठाया और सीधे भितरवार के अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में डॉक्टरों ने छात्रा का प्राथमिक उपचार किया। उपचार के दौरान पता चला कि गिरने से उसके सिर में चोट लगी है, हालांकि समय पर अस्पताल पहुंचने से स्थिति नियंत्रण में रही। वहीं प्राथमिक उपचार के बाद छात्रा की हालत में सुधार होने पर उसे परीक्षा देने के लिए भेज दिया गया। परिजनों और स्थानीय लोगों ने युवक धर्मवीर गुर्जर की सराहना करते हुए कहा कि उनकी तत्परता और मानवता के कारण बच्ची को समय पर इलाज मिल सका।इस घटना के बाद नगर में धर्मवीर गुर्जर की संवेदनशीलता और मददगार स्वभाव की चर्चा हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आज के समय में ऐसे उदाहरण समाज के लिए प्रेरणा बनते हैं।
Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!