Welcome to KHABARO KI NIGRANI   Click to listen highlighted text! Welcome to KHABARO KI NIGRANI
लोकल न्यूज़
Trending

राहुल गांधी पर भड़के सीएम मोहन यादव, तो कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया ने प्रधानमंत्री मोदी पर साधा निशाना

ट्रंप मोदी जी को बंदर की तरह नचा रहे, ईरान को दोस्ती में मोदी जी ने धोखा दिया

भितरवार। मध्यप्रदेश की राजनीति में बयानबाजी तेज हो गई है। एक ओर कल ग्वालियर आए प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा था कि राहुल गांधी देश को लज्जित कर रहे हैं तो वहीं मुख्यमंत्री के बयान पर पलटवाजी करते हुए कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर विवादित बयान दे दिया। इस बयान के बाद प्रदेश की राजनीति में नया विवाद खड़ा हो गया है।

दरअसल, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने राहुल गांधी के बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कांग्रेस नेता लगातार देश और प्रदेश की जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार विकास और जनकल्याण के कामों में लगी हुई है, जबकि कांग्रेस के नेता केवल आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता अब सब समझ चुकी है और ऐसे बयानों का कोई असर नहीं पड़ने वाला है। तो वहीं दूसरी ओर शनिवार को कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया व पूर्व मंत्री लाखन सिंह यादव ने अल्प प्रवास पर भितरवार पहुंचने पर मुख्यमंत्री के बयान पर प्रतिक्रिया देते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार की विदेश नीति को लेकर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की स्थिति कमजोर होती जा रही है। बरैया ने कहा कि अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनल ट्रंप के साथ हुए समझौतों और व्यापारिक नीतियों का असर देश के किसानों पर पड़ने वाला है। उन्होंने आरोप लगाया कि इन समझौतों के कारण आने वाले समय में किसानों को भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है।

बरैया ने विवादित टिप्पणी करते हुए कहा कि ट्रंप प्रधानमंत्री मोदी को “बंदर की तरह नचा रहे हैं” और मोदी जी “मुजरा करते नजर आ रहे हैं।” ऐसे कार्टून रोज देख रहा हु उन्होंने कहा कि अमेरिका के साथ जो व्यापारिक समझौते हुए हैं, उनसे देश के किसान संकट में पड़ सकते हैं और भविष्य में किसानों की आत्महत्याओं की स्थिति भी पैदा हो सकती है। इसके अलावा कांग्रेस विधायक ने भारत की विदेश नीति पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों के कारण भारत की पुराने मित्र देशों से दूरी बढ़ रही है। बरैया ने कहा कि पहले भारत के ईरान के साथ अच्छे संबंध थे, मोदी जी ने ईरान को दोस्ती में धोखा दिया है जिससे अब उन रिश्तों में खटास आ गई है। उनका दावा है कि आने वाले समय में इससे भारत को तेल और गैस की आपूर्ति पर भारी असर पड़ सकता है। बरैया ने यह भी कहा कि भारत के इजराइल के साथ बढ़ते संबंधों और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर की गई गतिविधियों से अन्य देशों के साथ संतुलन प्रभावित हुआ है। उन्होंने आशंका जताई कि यदि यही स्थिति रही तो आने वाले समय में देश में पेट्रोलियम उत्पादों और गैस की उपलब्धता को लेकर भारी समस्या पैदा हो सकती है। हालांकि भाजपा नेताओं ने कांग्रेस विधायक के इस बयान की कड़ी आलोचना की है। भाजपा का कहना है कि इस तरह की भाषा लोकतांत्रिक मर्यादाओं के खिलाफ है और इससे राजनीतिक संवाद का स्तर गिरता है। भाजपा नेताओं ने कांग्रेस से अपने विधायक के बयान पर स्पष्टीकरण देने की मांग की है। इस पूरे मामले के बाद प्रदेश में सियासी माहौल और गरमा गया है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि आगामी चुनावों और राष्ट्रीय मुद्दों के चलते नेताओं के बीच बयानबाजी और तेज हो सकती है। फिलहाल दोनों दलों के नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है और इस बयान को लेकर राजनीतिक बहस भी तेज हो गई है
**विधायक फूल सिंह बरैया वो पूर्व मंत्री लाखन सिंह का कार्यकर्ताओं ने किया जोशीला स्वागत*

भांडेर के कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया व पूर्व मंत्री लाखन सिंह यादव शनिवार को नगर में अल्प प्रवास पर पहुंचे जहां नगर परिषद उपाध्यक्ष महावीर सिंह यादव मन्नू भैया के नेतृत्व में सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं का बागवाई तिराहा पर जोशीला स्वागत किया। वही रेस्ट हाउस पर सैकड़ो कार्यकर्ताओ ने दोनों नेताओं को एक बड़ी माला पहनाकर  गर्म जोशी से स्वागत किया स्वागत में नगर परिषद उपाध्यक्ष मन्नू यादव,ब्लॉक अध्यक्ष पपेंद्र राजे,युवा ब्लॉक अध्यक्ष अतेंद्र रावत,सरपंच रामबली कमरिया, लालू जाटव, जितेंद्र यादव, मोनू मोदी, रिंकू कुशवाह, योगेश पांडे, मुकेश चौधरी,गब्बर खान पठान, नईम खान, कमल सिंह जाटव, अरविंद यादव, सतवीर सिंह गुर्जर, मुकेश कुशवाह, रफीक खान, अमर सिंह जाटव, कल्याण सिंह बघेल, डॉ पप्पन पिप्पल सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!