Welcome to KHABARO KI NIGRANI   Click to listen highlighted text! Welcome to KHABARO KI NIGRANI
लोकल न्यूज़
Trending

संगठन की मजबूती के लिए भाजपा का महा प्रशिक्षण अभियान हुआ शुरू

भितरवार में लखेश्वरी मंडल के कार्यकर्ताओं को अलग-अलग सत्र में दिया गया प्रशिक्षण

भितरवार। भाजपा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत नगर के एक निजी मैरिज गार्डन में दो दिवसीय लखेश्वरी भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण शुरू किया गया। जिसमें अलग-अलग सत्र के उपस्थित वक्ताओं के द्वारा संगठन की मजबूती एवं पार्टी के हितों को लेकर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया।
भितरवार नगर के एक निजी गार्डन में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान की शुरुआत भारत माता एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय सहित पार्टी के अन्य पितृ पुरुषों के छाया चित्रों पर दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण से किया गया। जहां लखेश्वरी भाजपा मंडल के मंडल अध्यक्ष के द्वारा मंडल के सभी कार्यकर्ताओं का अतिथियों से परिचय कराया गया तो वहीं प्रथम सत्र में ग्वालियर ग्रामीण जिला उपाध्यक्ष अरुण पचौरी ने केंद्र एवं राज्य सरकार की राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय उपलब्धियां के संबंध में कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित कर कहा कि सरकार की सभी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रत्येक व्यक्ति को पहुंचना प्रत्येक कार्यकर्ता का कर्तव्य है। वहीं द्वितीय सत्र में लाखन सिंह राणा के द्वारा पार्टी की विचारधारा के अनुसार वैचारिक अधिष्ठान के संबंध में जानकारी दी। तो तृतीय सत्र में अमरदीप सिंह औलख के द्वारा सोशल मीडिया, ए आई, नमो एप के संबंध में जानकारी दी। चतुर्थ सत्र में हिमांशु परिसेंडिया के द्वारा कार्य विस्तार और हमारी दृष्टि जैसे बिंदुओं को लेकर प्रशिक्षण दिया। वही पहले दिन के अंतिम एवं पंचम सत्रमें परशुराम पवैया के द्वारा पार्टी और संगठन के प्रति किस कार्य पद्धति से कार्य किया जाना है जिसका प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान लखेश्वरी भाजपा मंडल अध्यक्ष रामेश्वर सिंह रावत के द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत किया गया एवं स्वागत भाषण देते हुए प्रशिक्षण की आवश्यकताओं पर प्रकाश डाला। वही बताने की भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के तहत प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले कार्यकर्ता प्रशिक्षण स्थल पर ही रात्रि विश्राम करेंगे साथ ही संगठन की मजबूती और संगठन के संचालन संबंधी विषयों पर आपसी विचार विमर्श भी करेंगे। वहीं मंडल अध्यक्ष रामेश्वर सिंह रावत के द्वारा बताया गया कि बुधवार की दोपहर दो सत्र के प्रशिक्षण के उपरांत प्रशिक्षण वर्ग का समापन किया जाएगा। इस दौरान सामाजिक समरसता का परिचय देते हुए सभी ने सामूहिक रूप से प्रशिक्षण स्थल पर सुबह एवं शाम को भोजन ग्रहण किया। इस दौरान मंडल के सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!