Welcome to KHABARO KI NIGRANI
Click to listen highlighted text!
Welcome to KHABARO KI NIGRANI
ग्वालियर के डीबी सिटी रोड पर पिछले 7–8 साल से चल रहा वाहन कटाई का कारोबार अब सवालों के घेरे में आ गया है। यहां स्क्रैप के नाम पर दोपहिया और चारपहिया वाहनों को काटा जा रहा है, लेकिन रिकॉर्ड में गड़बड़ी की आशंका ने पूरे मामले को गंभीर बना दिया है।
सूत्रों के मुताबिक, इस कारोबार से जुड़े रजिस्टर और दस्तावेजों की अगर गहन जांच की जाए, तो कई ऐसे वाहनों का खुलासा हो सकता है जिनका इस्तेमाल आपराधिक घटनाओं में किया गया हो। आशंका है कि बिना उचित सत्यापन के वाहनों को स्क्रैप में काटा जा रहा है, जिससे चोरी या अपराध में उपयोग किए गए वाहन साक्ष्य के तौर पर खत्म हो सकते हैं।
इतना ही नहीं, रिकॉर्ड में फर्जी या अधूरे दस्तावेजों के इस्तेमाल की भी बात सामने आ रही है, जिससे कई लंबित मामलों की कड़ियां जुड़ सकती हैं।
वंशी का कहना —“हम पिछले 7–8 साल से यह काम कर रहे हैं और सभी वाहनों का रिकॉर्ड रजिस्टर में दर्ज किया जाता है। अगर पुलिस हमारे रजिस्टर की जांच करे, तो अपराध में इस्तेमाल हुए वाहनों की जानकारी सामने आ सकती है, जिससे जांच में मदद मिलेगी।”
अब देखने वाली बात होगी कि प्रशासन और पुलिस इस मामले को कितनी गंभीरता से लेते हैं। अगर रजिस्टर और दस्तावेजों की निष्पक्ष जांच होती है, तो कई बड़े खुलासे सामने आ सकते हैं।
संभावित बड़े खुलासे:
बिना सत्यापन के स्क्रैप में काटे जा रहे वाहन
चोरी या आपराधिक घटनाओं से जुड़े वाहनों का नष्ट होना
अधूरे दस्तावेजों के आधार पर काम
Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!