Welcome to KHABARO KI NIGRANI   Click to listen highlighted text! Welcome to KHABARO KI NIGRANI
Uncategorized

चीनौर तहसीलदार ने ओला पीड़ित किसानों से चर्चा कर नुकसान का लिया जायजा

चीनौर तहसीलदार ने ओला पीड़ित किसानों से चर्चा कर नुकसान का लिया जायजा

 

के.के. शर्मा भितरवार संवाददाता

भितरवार। पिछले दिनों वे मौसम बारिश के साथ हुई भारी ओलावृष्टि से प्रभावित चीनौर तहसील क्षेत्र के ग्राम बड़की सराय एवं सिकरौदा में चीनौर तहसीलदार रुचि अग्रवाल एवं आंतरी भाजपा मंडल अध्यक्ष कुलवंत सिंह बाजवा पीड़ित ग्रामीणों के बीच पहुंचे और उन्हें जल्द से जल्द आपदा की राहत दिलवाले जाने का आश्वासन देते हुए हुए नुकसान का जायजा लिया।

मंगलवार की दोपहर चीनौर तहसीलदार रुची अग्रवाल सर्वप्रथम तहसील क्षेत्र के ग्राम बड़की सारी पहुंची जहां उन्होंने ओला पीड़ित किसानों से चौपाल लगाकर चर्चा की और उनकी मंडल अध्यक्ष श्री बाजवा के साथ समस्याएं सुनी जिनका शीघ्र ही समाधान करने का आश्वासन दिया साथ ही कुछ किसानों ने बताया कि फसल खराब होने के कारण हमारे ऊपर बड़ा वित्तीय संकट उत्पन्न हो गया है ऐसे में शीघ्र ही हम पीड़ित किसानों को शासन से पर्याप्त मुआवजा दिलवाया जाए तो उन्होंने पीड़ित किसानों से पूछा की राजस्व और कृषि विभाग सहित पंचायत सचिव इत्यादि आपके खेतों पर हुए नुकसान का सर्वे करने पहुंचे या नहीं जिस पर ग्रामीणों ने सर्वे के कार्य पर संतुष्टता जताई। जिस पर श्रीमती अग्रवाल ने पीड़ित किसानों को आश्वासन दिया कि जल्द ही शासन स्तर से मुआवजा मिल सके जिसको लेकर तत्परता से कार्यवाही की जा रही है। इस दौरान वह मंडल अध्यक्ष श्री बाजवा के साथ सिकरौदा गांव भी पहुंची जहां भी उन्होंने ग्रामीणों से चर्चा कर जल्द ही मुआवजा दिलाए जाने की बात कही। इस दौरान राजस्व निरीक्षक रामपाल यादव और साथ गए पटवारियो के साथ उन्होंने हुए नुकसान का आकलन खेतों पर पहुंचकर किसानों की मौजूदगी में किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!