Welcome to KHABARO KI NIGRANI   Click to listen highlighted text! Welcome to KHABARO KI NIGRANI
लोकल न्यूज़
Trending

भितरवार विकासखंड की प्रतिभाएं बाल भवन ग्वालियर में हुई सम्मानित

बालभवन सभागार जिला स्तरीय ओलंपियाड परीक्षा में चयनित छात्रों का सीईओ ने किया सम्मान

भितरवार विकासखंड के 13 परीक्षार्थी सम्मानित

के के शर्मा 6261897022

भितरवार — बालभवन सभागार में जिला स्तरीय ओलंपियाड परीक्षा में चयनित 32 छात्र-छात्राओं का सम्मान श्रीमान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जिला ग्वालियर द्वारा किया गया। शिक्षण सत्र 2025- 26 के ओलंपियाड परीक्षा हेतु जन शिक्षा केंद्र स्तरीय परीक्षा हेतु 22093 रजिस्ट्रेशन के विरुद्ध 21983 छात्र छात्राओं ने भाग लिया। जिसमें चयनित 3520 छात्र-छात्राओं में से जिला स्तरीय परीक्षा में 3496 छात्र सम्मिलित हुए ,जिला स्तर से कक्षा 2 से कक्षा 8 तक प्रत्येक विषय में एक-एक छात्र चयनित हुए
भितरवार विकासखंड के 13 छात्र-छात्राओं सहित जिले के कुल 32 छात्रों एवं उनके 32 मार्गदर्शी शिक्षकों का बालभवन सभागार में श्रीमान मुख्यकार्यपालन अधिकारी द्वारा पुष्प हार ,प्रमाण पत्र ,शील्ड भेंटकर सम्मान किया गया।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ग्वालियर द्वारा छात्र-छात्राओं को उद्बोधन देते हुए इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस का उपयोग छात्रोपयोगी कार्य में करने हेतु तथा अपने माता-पिता को प्रेरित करने को कहा, साथ ही आपकी बस्ती में कोई छात्र शिक्षा से वंचित न रहे ऐसा प्रयास हमें सतत रूप से करते रहना चाहिए ।

सीईओ सोजान सिंह रावत ने अपने उद्बोधन में छात्रों को शुभकामनाओं के साथ भविष्य में अच्छे नागरिक, कुशल विद्यार्थी बनने हेतु सतत स्वाध्याय एवं देश प्रेमी बनने की सीख दी। कार्यक्रम में सभी छात्रों को जिला शिक्षा केंद्र द्वारा पहले भोजन कराया गया जिसमें सभी छात्र ,मार्गदर्शी शिक्षक और अभिभावक ने भोजन का आनंद लिया । इसके उपरांत सभी छात्रों को बैग ,ट्रैकसूट ,लंच बॉक्स ,पानी की बॉटल,ड्राइंग बॉक्स कैप आदि सामग्री प्रदान करके उनको सम्मानित किया।

कार्यक्रम की गरिमामय उपस्थिति में एपीसी अकादमिक विजय कुमार शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया तथा एपीसी जेण्डर श्रीमती हेमंत कुशवाह , राकेश सिकरवार एवं सभी विकासखंड के बीआरसीसी तथा बीएसी के साथ जिला शिक्षा केंद्र का स्टाफ,शिक्षक गण उपस्थित रहे। भितरवार विकासखंड से बीआरसी नरहरि मिश्रा एवं बीएसी राजीव गुप्ता अपने प्रेरणा गीतों के माध्यम से उपस्थित छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया कार्यक्रम का संचालन बीआरसीसी भितरवार नरहरि मिश्रा द्वारा किया गया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!