Welcome to KHABARO KI NIGRANI   Click to listen highlighted text! Welcome to KHABARO KI NIGRANI
लोकल न्यूज़
Trending

ज्ञान और आत्मिक शुद्धि के लिए महावीर जिनालय में हुआ भक्तांबर विधान

भगवान महावीर जिनालय जी में महिला जैन मिलन की ओर से अभिषेक पूजन,

भितरवार। बुधवार को चैत्र मास कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी के अवसर पर भगवान महावीर जिनालय जी में महिला जैन मिलन की ओर से अभिषेक पूजन, भक्तांबर विधान और भक्ताबंर जी का पाठ करते हुए 48 दीपों के साथ सामूहिक आरती जैसे तमाम दिन भर धार्मिक आयोजन ज्ञान और आत्मिक शुद्धि के लिए किए गए। जिसमें महिला जैन मिलन की महिलाओं के द्वारा बढ – चढ़कर भाग लिया गया।

नगर के वार्ड क्रमांक 08 स्थित भगवान महावीर जिनालय में भितरवार की महिला जैन मिलन के द्वारा चतुर्दशी के पावन पर्व पर सुबह 7:00 बजे भगवान महावीर स्वामी का अभिषेक और विशेष पूजन अत्यंत भक्ति भाव से किया गया। इस दौरान श्राविक महिला मंडल के द्वारा श्री श्री 1008 भगवान जिनेंद्र देव जी की प्रतिमा का जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक इत्यादि करते हुए पहले भक्ताबंर विधान किया गया। उसके बाद प्रातः 9:00 बजे से सामूहिक रूप से श्री भक्तांबर जी का पाठ शुरू किया गया। तो वहीं विभिन्न पूजन पाठन के साथ ही मंत्रोंच्चारण के साथ भी अर्चना की गई। यह आयोजन ज्ञान व आत्मिक शुद्धि के लिए समर्पित रहा, जिसमें मंत्र जाप के साथ महावीर प्रभु से संपूर्ण मानव जाति के कल्याण की मंगल कामना की गई। तो दोपहर के समय भी कई धार्मिक एवं ज्ञानवर्धक आयोजन किया गया। इस दौरान दोपहर के समय पूरा जिनालय भक्ति गीतों और जयकारों से गूंजता रहा, जिसमें श्राविकाओं के द्वारा जमकर धर्म लाभ उठाया। वहीं संध्याकालीन बेला में भक्तांबर जी के पाठ के समापन पर 48 दीपों के द्वारा भगवान जिनेंद्र देव जी की सामूहिक रूप से आरती की गई जिसमें जैन समुदाय के महिला, पुरुष, बच्चे सभी शामिल हुए। इस अवसर पर महिला जैन मिलन अध्यक्ष कल्पना नरेंद्र जैन, चमेली जैन, पिस्ता जैन, सुनीता जैन,मीना जैन, किरण जैन, अंजली जैन, मुन्नी जैन, चाँदनी जैन,आशा जैन, चंदा जैन, बिंदु जैन,निशा जैन, नीलम जैन, प्रीति जैन आदि महिला जैन मिलन की वीरांगना महिलाएं शामिल रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!