Welcome to KHABARO KI NIGRANI   Click to listen highlighted text! Welcome to KHABARO KI NIGRANI
मध्य प्रदेश
Trending

जीरो टॉलरेंस नीति पर सवाल, फर्जी दस्तावेज़ वाले सचिव को मिला संरक्षण

जीरो टॉलरेंस नीति को लेकर मीणा जलवा

शैलेन्द्र तिवारी- 8878356416

भाजपा सरकार भले ही जीरो टॉलरेंस की बात करती हो, लेकिन कोलारस कृषि उपज मंडी में सचिव श्यामलाल मीणा का मामला सरकार की नीति पर सवाल खड़े कर रहा है।
मीणा पर फर्जी दस्तावेजों के जरिए नौकरी पाने के आरोप हैं, बावजूद इसके उन पर अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
ग्वालियर अंचल में चर्चा है कि मीणा को मंडी बोर्ड के आयुक्त का संरक्षण प्राप्त है, जिस कारण शिकायतें भी दबाई जा रही हैं।
कर्मचारियों में चर्चा है कि आयुक्त कार्यालय में कई बार शिकायतें की गईं, लेकिन हर बार मामले को नज़रअंदाज़ किया गया।
इस लापरवाही से मीणा के हौसले और भी बुलंद होते जा रहे हैं।
गुना मंडी से हटाए जाने के बाद मीणा को फिर से कोलारस मंडी का सचिव बना दिया गया।
सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के बावजूद नियमों का यह खुला उल्लंघन अब प्रशासनिक ईमानदारी पर बड़ा प्रश्नचिह्न बन गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!