Welcome to KHABARO KI NIGRANI
Click to listen highlighted text!
Welcome to KHABARO KI NIGRANI
भितरवार विकासखंड के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। हाल ही में घोषित राष्ट्रीय मीन्स-कम-मेरिट छात्रवृत्ति परीक्षा (NMMS) के परिणाम में विकासखंड के 18 छात्र-छात्राओं का चयन हुआ है, जो शिक्षा क्षेत्र के लिए गौरव की बात है।
इन मेधावी विद्यार्थियों की उपलब्धि पर जनपद शिक्षा केंद्र भितरवार में सम्मान एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बीआरसीसी नरहरि मिश्रा ने सफल विद्यार्थियों को तिलक लगाकर एवं पुष्पमालाएं पहनाकर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर बीआरसीसी नरहरि मिश्रा ने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने कहा कि भितरवार के विद्यार्थी लगातार राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं, ओलंपियाड परीक्षा में भी 13 बच्चों का चयन जो पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है।
कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों की सराहना करते हुए उन्हें आगे भी इसी तरह मेहनत करते रहने के लिए प्रेरित किया। उल्लेखनीय है कि NMMS परीक्षा में चयनित विद्यार्थियों को कक्षा 9 से 12 तक प्रतिवर्ष 12 हजार रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी, जिससे उनकी आगे की पढ़ाई में आर्थिक सहयोग मिलेगा।इस मौके पर बीएसी मुकेश यादव, राजीव गुप्ता, रणवीर सिंह राणा सहित जनपद शिक्षा केंद्र पदाधिकारी उपस्थित थे।
Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!