Welcome to KHABARO KI NIGRANI
Click to listen highlighted text!
Welcome to KHABARO KI NIGRANI
ग्वालियर। गजराराजा चिकित्सा महाविद्यालय (जीआरएमसी) से जुड़े आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। लंबे समय से लंबित एरियर भुगतान को लेकर चल रही प्रक्रिया को अधिष्ठाता आर के एस धाकड़ एवं सहायक अधिक्षक डॉ. हितेंद्र यादव की लगातार मेहनत के बाद आखिरकार पूरा कर लिया गया है। एरियर मिलने के बाद कर्मचारियों में खुशी का माहौल है और उन्होंने प्रशासन का आभार जताया है।
जानकारी के अनुसार जीआरएमसी में कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों का एरियर लंबे समय से अटका हुआ था, जिससे कर्मचारियों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। कई बार कर्मचारियों द्वारा इस मामले को प्रशासन के सामने उठाया गया, जिसके बाद अधिष्ठाता आर के एस धाकड़ एवं डॉ. हितेंद्र यादव ने इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए संबंधित एजेंसियों और अधिकारियों के साथ लगातार बैठकें कीं और भुगतान प्रक्रिया को तेज कराया।
बताया जा रहा है कि डॉ. हितेंद्र यादव ने स्वयं इस पूरे मामले की मॉनिटरिंग की और वित्तीय औपचारिकताओं को समय पर पूरा करवाने के निर्देश दिए। अधिष्ठाता एवं सहायक अधीक्षक ने भी विभागीय स्तर पर जरूरी दस्तावेजों को त्वरित रूप से तैयार कर प्रक्रिया को गति दी। इसके बाद आउटसोर्स कर्मचारियों का लंबित एरियर जारी कर दिया गया।
एरियर मिलने के बाद कर्मचारियों ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि लंबे समय से वे भुगतान का इंतजार कर रहे थे, जिससे घर-परिवार चलाने में दिक्कत हो रही थी। अब एरियर मिलने से उन्हें बड़ी राहत मिली है। कर्मचारियों ने अधिष्ठाता एवं सहायक अधिक्षक डॉ. हितेंद्र यादव और प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया है।
जीआरएमसी प्रशासन ने कहा है कि कर्मचारियों से जुड़े मामलों को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जा रहा है और भविष्य में इस तरह की स्थिति न बने इसके लिए भी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। वहीं एरियर मिलने के बाद कर्मचारियों में उत्साह देखने को मिला और उन्होंने बेहतर कार्य करने का भरोसा भी दिलाया है।
Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!