लोकल न्यूज़
गंदगी फैलाने पर होटलों एवं गार्डन से वसूला जुर्माना
गंदगी फैलाने वालों, अमानक पॉलीथिन, गोबर नालियों में बहाने वालों एवं भवन सामग्री सड़क पर डालने वालों पर निगम द्वारा निरंतर कार्रवाई की जा रही है।

ग्वालियर दिनांक 11 फरवरी 2026-शहर स्वच्छ व साफ रहे इसलिए गंदगी फैलाने वालों, अमानक पॉलीथिन, गोबर नालियों में बहाने वालों एवं भवन सामग्री सड़क पर डालने वालों पर निगम द्वारा निरंतर कार्रवाई की जा रही है।
निगम आयुक्त संघ प्रिय के निर्देशानुसार गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ जुर्माने की कार्यवाही निरंतर की जा रही है। जिसके तहत आज स्वास्थ्य अधिकारी किशोर चौहान के निर्देशन में गंदगी फैलाने पर वार्ड क्रमांक 44 में सुखसागर होटल पाटनकर बाजार पर 3000 रुपये एवं वार्ड 55 में अशोका गार्डन पर 5000 रुपये का जुर्माना किया गया। कार्रवाई के दौरान फ्लाइंग एस्कॉर्ट प्रभारी धर्मेंद्र धीरज धौलपुरिया, जोनल हेल्थ ऑफिसर विजय कुमार, वार्ड हेल्थ ऑफीसर श्री लोकेंद्र चंडालिया आदि उपस्थित रहे।




