Welcome to KHABARO KI NIGRANI
Click to listen highlighted text!
Welcome to KHABARO KI NIGRANI
पवित्र अमरनाथ यात्रा शुरू होने से पहले बाबा बर्फानी के दिव्य हिम शिवलिंग की पहली तस्वीरें सामने आते ही देशभर के श्रद्धालुओं में उत्साह और आस्था का माहौल बन गया है। अमरनाथ गुफा में प्राकृतिक रूप से बनने वाला हिम शिवलिंग इस बार करीब 6 से 7 फीट ऊंचा दिखाई दे रहा है। सुरक्षा व्यवस्था में तैनात बीएसएफ जवानों ने सबसे पहले बाबा बर्फानी के दर्शन किए।
जानकारी के अनुसार इस वर्ष अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई 2026 से प्रारंभ होकर 28 अगस्त 2026 तक चलेगी। यात्रा के लिए अब तक 3.6 लाख से अधिक श्रद्धालु पंजीकरण करा चुके हैं। यात्रा दो प्रमुख मार्गों—बालटाल-सोनमर्ग और पारंपरिक नुनवान-पहलगाम रूट से संचालित की जाएगी।
हालांकि यात्रा मार्ग पर अभी भी कई स्थानों पर 10 से 12 फीट तक बर्फ जमी हुई है, लेकिन सीमा सड़क संगठन (BRO) तेजी से रास्तों को सुचारु बनाने में जुटा हुआ है। अधिकारियों का दावा है कि 15 जून तक दोनों मार्गों को पूरी तरह तैयार कर लिया जाएगा ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
हर वर्ष लाखों श्रद्धालु बाबा अमरनाथ के दर्शन के लिए कठिन पहाड़ी रास्तों को पार कर गुफा तक पहुंचते हैं। ऐसे में हिम शिवलिंग की पहली झलक सामने आने के बाद श्रद्धालुओं की आस्था और उत्सुकता और अधिक बढ़ गई है। प्रशासन द्वारा यात्रा को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए सुरक्षा, स्वास्थ्य और यातायात संबंधी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है
Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!