प्राचीन गोलेश्वर मंदिर के समीप संचालित एक इलेक्ट्रिकल्स की दुकान में कुछ सामान खरीदने के बहाने पहुंची दो युवति
प्राचीन गोलेश्वर मंदिर के समीप संचालित एक इलेक्ट्रिकल्स की दुकान में कुछ सामान खरीदने के बहाने पहुंची दो युवतियां

के.के.शर्मा
भितरवार। नगर के प्राचीन गोलेश्वर मंदिर के समीप संचालित एक इलेक्ट्रिकल्स की दुकान में कुछ सामान खरीदने के बहाने पहुंची दो युवतियों का दुकान के सामान को चोरी करते हुए एक वीडियो दुकान के अंदर लगे हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है जो बाद में युवतियों के जाने के बाद सामने आया है। जिस पर संबंधित दुकानदार दुकान पर ग्राहक बनकर आई युवतियों की तलाश में जुट गया है।
शुक्रवार की दोपहर गोलेश्वर मंदिर के समीप संचालित एक इलेक्ट्रिकल्स की दुकान पर दो युवतियां कुछ सामान खरीदने के लिए दुकान पर पहुंची इस दौरान दोनों युवतियां अपनी पहचान छुपाने के उद्देश्य से मुंह पर चुनरी लपेटकर पहुंची, जहां आगे खड़ी होती दुकान पर मौजूद दुकानदार से कुछ सामान की डिमांड करती है जिस पर दुकान के काउंटर पर बैठा दुकान संचालक अपने छोटे भाई को सामान बताने के लिए कह देता है और स्वयं फोन पर बात करने में व्यस्त हो जाता है इसी दौरान पीछे मुंह को चुनरी से छुपा कर खड़ी होती पास की अलमारी में रखें किसी इलेक्ट्रिकल सामान की कीमती डिब्बे को चुरा कर सामान रखने के लिए लेकर गई थेला में डाल लेती है जब युवतियां दुकान से चली जाती है उसके काफी देर बाद दुकान संचालक के द्वारा दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की जाती है तब कहीं जाकर दुकान में की गई चोरी का खुलासा होता है जिसके बाद दुकान संचालक नाइस ओके यूवतियों का चोरी करते हुए सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर बहू प्रसारित किया है तो वहीं युवतियों की तलाश में जुट गया है।


