Welcome to KHABARO KI NIGRANI   Click to listen highlighted text! Welcome to KHABARO KI NIGRANI
लोकल न्यूज़
Trending

सब हेल्थ सेंटरों पर लटका मिला ताला, तीन सीएचओ होगा 7 दिन का वेतन राजसात

एचपीबी वैक्सीनेशन मैं रुचि न दिखने वाले सेंटरों का मेडिकल ऑफिसर ने किया निरीक्षण

भितरवार। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भितरवार के अंतर्गत आने वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चीनौर के चिकित्सक दल ने मंगलवार की दोपहर 14 से 15 वर्ष तक की किशोरी बालिकाओं को एचपीवी वैक्सीनेशन मैं रुचि न दिखाने वाले तीन सब हेल्थ सेंटरों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया जहां पदस्थ सीएचओ अनुपस्थित मिले तो वही सब हेल्थ सेंटरों पर ताला लटका मिला साथ ही ग्रामीणों की समय पर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ न मिलने पर नाराजगी के चलते तीनों सेंटरों पर पदस्थ सीएचओ का सात- सात दिन का वेतन राजसात करने की कार्यवाही प्रस्तावित करते हुए वरिष्ठ कार्यालय को प्रस्ताव भेजा गया है।

मंगलवार की दोपहर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चीनौर में पदस्थ मेडिकल ऑफिसर डॉ प्रशांत शिवहरे के नेतृत्व में डॉ. अजय राजपूत एवं एमपीएस भागीरथ भिलवार के द्वारा संयुक्त रूप से ग्रामीण क्षेत्र के सब हेल्थ वेलनेस सेंटरों पर शासन की योजनाओं के अनुसार ग्रामीणों को स्वास्थ्य लाभ मिल रहा है या नहीं साथ ही 14 से 15 साल तक की किशोरी बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाने को लेकर लगाई जा रही एचपीवी वैक्सीन के कार्य में जिन क्षेत्रों का प्रदर्शन निराशाजनक था उनका निरीक्षण किया गया। इस दौरान टीम के द्वारा सर्वप्रथम प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत आने वाले हेल्थनेस वैलनेस सेंटर ईटमां का निरीक्षण किया गया जहां निरीक्षण के दौरान केंद्र खुलने के समय ताला लगा मिला। जिस पर पदस्थ सीएचओ दामिनी बाथम को व्हाट्सएप कॉलिंग के माध्यम से किए गए निरीक्षण की भी जानकारी दी गई लेकिन शासन के चलाए जा रहे हैं उपरोक्त महत्वपूर्ण कार्यक्रमों को लेकर उनकी रुचि न दिखाने पर, वही ग्रामीणों से पूछे जाने पर ग्रामीणों के द्वारा भी बताया गया कि उप स्वास्थ्य केंद्र कभी-कभा ही खुलता है हमें प्रॉपर्ली यहां से दवाइयां नहीं मिलती हैं। छोटी मोटी बीमारियों का इलाज कराने के लिए भितरवार या चीनौर मैं आना जाना पड़ता है। साथ ही अस्पताल पर पदस्थ अन्य स्टाफ गांव में एमजी वैक्सीनेशन के लिए गया हुआ पाया गया। इस प्रकार ईटमां सब हेल्थ सेंटर पर पदस्थ सीएचओ दामिनी बाथम की एचपीवी वैक्सीनेशन में रुचि न दिखाने, ग्रामीणों को प्रॉपर स्वास्थ्य लाभ न देने एवं निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित रहने की स्थिति में 7 दिन का वेतन राजसात करने की कार्रवाई की गई है। इसके बाद उपरोक्त दल उप स्वास्थ्य केंद्र मैना पहुंचा जहां भी केंद्र पर ताला लटका मिला सीएचओ शुभम चावला अनुपस्थित मिले, यहां भी ग्रामीणों के द्वारा प्रॉपर स्वास्थ्य लाभ न मिलने की शिकायत की साथ ही टीम के द्वारा वैक्सीन के कार्य में भी रुचि न मिलने पर यहां के पदस्थ सी एच ओ शुभम चावला के खिलाफ भी 7 दिन का वेतन राजसात करने की कार्रवाई प्रस्तावित की गई। यही स्थिति निरीक्षण के दौरान हेल्थनेस वैलनेस सेंटर घरसौंदी की मिला जहां भी ताला लगा मिला, जहां पदस्थ सीएचओ शशि कला अनुपस्थित मिली वही ग्रामीणों की कथन एवं स्वास्थ्य लाभ के विभिन्न क्रियाकलापों में रुचि न मिलने पर इनकी भी 7 दिन की वेतन राजसात करने की कार्रवाई प्रस्तावित की गई है।

हर 2 घंटे में मोटिवेशन और वैक्सीनेशन की देन थी जानकारी

मेडिकल ऑफिसर डॉ प्रशांत शिवहरे ने निरीक्षण के उपरांत बताया कि इस समय 14 से 15 वर्ष की आयु वाली किशोरी बालिकाओं को लक्ष्य के अनुसार एचपीवी वैक्सीनेशन किया जा रहा है। जिसको लेकर सभी अधीनस्थ सब हेल्थ सेंटरों के चिकित्सकीय दलों को पूर्व में निर्देशित किया गया था कि ग्रामीणों को वैक्सीनेशन को लेकर मोटिवेशन करना है जिसे हर 2 घंटे में एक फोटो भी व्हाट्सएप के माध्यम से भेजना है लेकिन संबंधितों के द्वारा ग्रामीणों को मोटिवेशन नहीं किया जा रहा था साथ ही उपरोक्त सेंटरों के अंतर्गत वैक्सीनेशन का लक्ष्य भी काफी कम आ रहा था जिस पर स्पष्ट हो रहा था कि संबंधित उपरोक्त कार्य में रुचि नहीं दिख रहे हैं जिसके चलते वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर निरीक्षण किया गया निरीक्षण में तीनों केंद्रों पर ताला लगा मिला है, तो ग्रामीणों के द्वारा भी प्रॉपर स्वास्थ्य लाभ न मिलने की शिकायत की गई और समय पर सेंटर न खुलने की जानकारी दी गई है जिस पर तीनों सी एच ओ का सात- सात दिन तक कब वेतन राजसात करने की कार्यवाही करते हुए प्रस्ताव बनाकर वरिष्ठ कार्यालय के लिए भेज दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!