Welcome to KHABARO KI NIGRANI
Click to listen highlighted text!
Welcome to KHABARO KI NIGRANI
भितरवार नगर के वार्ड क्रमांक 10 कन्या हाई स्कूल के पास एक खलियान में बगैर अनुमति के इमारती लकड़ी सागोन के हरे पेड़ कटे पड़े होने की सूचना लगने पर पहुंचे तहसीलदार के द्वारा काटे गए पेड़ों को जप्त करते हुए मौके का पंचनामा बनाकर कार्यवाही प्रस्तावित करते हुए प्रस्ताव भितरवार एसडीएम के पास भेज दिया गया है।
नगर के वार्ड क्रमांक 10 कन्या हाई स्कूल के पास विनोद पुत्र महेश पुरी गोस्वामी निवासी वार्ड क्रमांक 10 के द्वारा अपने स्वयं के खलियान में खड़े इमारती लकड़ी सागोन के दो हरे पेड़ शुक्रवार को काटे गए जिसकी सूचना भितरवार तहसीलदार धीरज सिंह परिहार को मिली तो वह देर शाम को प्राप्त सूचना के स्थान पर पहुंचे तो वहां संबंधित कृषक के खलियान में वेश कीमती इमारती लकड़ी सागोन के दो पेड़ कटे हुए और उनकी लकड़ी वहां पड़ी हुई मिली, जिस पर उन्होंने साथ गए राजस्व दल की मदद से मौके का पंचनामा बनाते हुए उक्त बेस कीमती इमारती लकड़ी की जप्ती करते हुए संबंधित कृषक के खिलाफ बगैर अनुमति के इमारती लकड़ी काटने की दंडात्मक कार्यवाही का प्रस्ताव बनाकर भितरवार एसडीएम राजीव समाधिया के पास भेज दिया गया है।
Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!