Welcome to KHABARO KI NIGRANI
Click to listen highlighted text!
Welcome to KHABARO KI NIGRANI
मुरैना जिले की बामौर कृषि उपज मंडी में कर्मचारियों ने मंडी सहायक उपनिरीक्षक खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए विभाग के संयुक्त संचालक को लिखित शिकायत भेजी है। कर्मचारियों का आरोप है कि मंडी सचिव द्वारा कार्यालय के महत्वपूर्ण दस्तावेज और उपकरण घर ले जाकर रख लिए गए हैं, जिससे कार्यालय का कामकाज प्रभावित हो रहा है और कर्मचारियों को अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
दरअसल, मुरैना जिले की कृषि उपज मंडी समिति बामौर के कर्मचारियों ने संयुक्त संचालक ग्वालियर संभाग को लिखित शिकायत भेजकर मंडी सचिव अर्चना शर्मा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कर्मचारियों का कहना है कि सहायक उपनिरीक्षक अर्चना शर्मा द्वारा कार्यालय के महत्वपूर्ण दस्तावेज जैसे आवक-जावक पंजियां, कार्यालयीन रजिस्टर और कंप्यूटर, प्रिंटर, लैपटॉप, POS मशीन जैसे उपकरण अपने घर ले जाकर रख लिए गए हैं।
कर्मचारियों का आरोप है कि इससे मंडी के नियमित कार्य गंभीर रूप से प्रभावित हो रहे हैं और कर्मचारियों को दैनिक कार्यों के संचालन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। शिकायत में यह भी कहा गया है कि इससे शासन के नियमों और प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।
सहायक उप निरीक्षक से जब नियम की बात कर्मचारी करते है तो अर्चना शर्मा द्वारा डांट दिया जाता है। साथ ही कर्मचारियों पर अनावश्यक दबाव बनाया जाता है।
शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि मंडी के सहायक उपनिरक्षकः द्वारा बिना उचित प्रक्रिया के अपनी सुविधानुसार आदेश जारी किए गए, जिससे व्यापारियों का कार्य भी प्रभावित हो रहा है। कर्मचारियों ने यह भी आरोप लगाया कि कई बार कार्यालय के गेट पर ताला लगाए जाने के कारण उन्हें मंडी के बरामदे में बैठना पड़ा।
कर्मचारियों ने मांग की है कि कार्यालय के सभी महत्वपूर्ण अभिलेख और उपकरण जिम्मेदार कर्मचारियों को सौंपे जाएं, ताकि पारदर्शिता बनी रहे और भविष्य में कार्यालय की सामग्री को बिना अनुमति बाहर न ले जाया जा सके।
इस शिकायत पत्र पर मंडी समिति के कर्मचारियों ने हस्ताक्षर भी किए हैं और मामले में जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है।
Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!