Welcome to KHABARO KI NIGRANI   Click to listen highlighted text! Welcome to KHABARO KI NIGRANI
लोकल न्यूज़
Trending

सेवा काल पूर्ण होने पर मंडी सचिव नवीन चंद्र पांडेय को सम्मानपूर्वक विदाई

मंडी सचिव नवीन चंद्र पांडेय की विदाई समारोह में उमड़ा सम्मान, कर्मचारियों ने दी शुभकामनाएं

भितरवार कृषि उपज मंडी के सचिव नवीनचंद्र कुमार पांडेय को अपनी शासकीय सेवा पूर्ण करने पर विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ ही नगर के व्यापारियों और गणमान्य नागरिकों के द्वारा भावभीनी विदाई दी गई।
कृषि उपज मंडी कार्यालय पर मंगलवार को आयोजित किए गए विदाई समारोह में मुख्य रूप से ग्वालियर अपर कलेक्टर व मंडी बोर्ड संयुक्त संचालक डीके शर्मा, भितरवार एसडीएम व भारसाधक अधिकारी राजीव समाधिया के अलावा पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष अनंत कुमार जैन एवं वरिष्ठ भाजपा नेता हरिमोहन सिंह गुर्जर उपस्थित थे। जिसमें मुख्य अतिथि अपर कलेक्टर व मंडी बोर्ड संयुक्त संचालक डीके शर्मा ने श्री पांडेय के शानदार और सराहनीय कार्यकाल की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके द्वारा कृषि मंडी के विकास, किसानों के सहयोग और प्रशासनिक कार्यों में पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ कार्य किया है। साथ ही कहा कि अधीनस्थ कर्मचारियों के लिए उनका अमूल्य मार्गदर्शन रहा है। इस दौरान उन्होंने उनके सुखद भविष्य की कामना की। इस दौरान भितरवार कृषि उपज मंडी भारसाधक अधिकारी व एसडीएम राजीव समाधिया ने श्री पांडेय के निष्ठापूर्ण सेवा और सफल सेवानिवृत्ति पर बधाई देते हुए कहा कि श्री पांडेय के मार्गदर्शन में भितरवार कृषि उपज मंडी ने जो ऊंचाइयां छुई हैं, वे अविस्मरणीय हैं। किसानो और व्यापारियों के बीच जो सामंजस्य रहा वह अनुकरणीय है। साथ ही उनके सुनहरे भविष्य के लिए उन्हें शुभकामनाएं देते हुए बताया कि आपकी मेहनत और समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा। श्री पांडेय ने अपने सेवा काल में जो उल्लेखनीय कार्य किया है वह तो है ही बल्कि अपने अधीनस्थों को अच्छा कार्य करने के लिए भी उन्हें प्रशिक्षित किया। उनके अनुभव का लाभ हमेशा अधिनस्थ स्टाफ को मिलता रहेगा। साथ ही कहा कि सेवानिवृत्ति एक शासन की नियति है।सेवाकाल के दौरान एक न एक दिन सभी को सेवानिवृत्त होना है। इस दौरान उन्होंने अपने जीवन के नए अध्याय की शुरुआत करने को लेकर श्री पांडेय को बधाई दी।

वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में मंडी कर्मचारियों और व्यापारियों के द्वारा आयोजित किए गए इस सेवानिवृत्ति विदाई समारोह के दौरान सेवानिवृत हुए मंडी सचिव नवीन चंद्र कुमार पांडेय ने अपने विदाई समारोह में भावुक होते हुए कहा कि ग्वालियर व चंबल संभाग के कई जिलों में सेवाकाल के दौरान विभाग के कई अच्छे कार्य करने का अवसर मिला है। इन कार्यों को पूर्ण करने में विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों का भरपूर सहयोग हमेशा मिलता रहा है। लेकिन भितरवार कृषि उपज मंडी में मेरे साथ काम करने वाले मेरे वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी, व्यापारियों और किसान सहित सभी ने कार्य करने में भरपूर सहयोग दिया। जिससे मुझे यहां घर- परिवार जैसा माहौल देखने को मिला। उन्होंने कहा कि सेवा काल से भले ही मुक्त हो रहा हूं, लेकिन आप सभी के रिश्तो से नहीं। यह रिश्ते जीवन भर यूं ही चलते रहेंगे। इस दौरान उपस्थित वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा उन्हें सॉल श्रीफल और स्मृति चिन्ह भेंट करते हुए उनके सेवा कल से उन्हें विदाई दी। तो वहीं उपस्थित कृषि उपज मंडी के व्यापारियों और कर्मचारियों के द्वारा भी उनके कार्यकाल की प्रशंसा कर उन्हें भावभीनी विदाई देते हुए बारी-बारी से सम्मानित किया। इस अवसर पर सभी मंडी कर्मचारियों के साथ ही सभी व्यापारी और कई किसान एवं प्रबुद्ध जन उपस्थित थे।

गोहिंदा में समारोह पूर्वक शिक्षक को दी विदाई

पिछले रोज 31 मार्च मंगलवार को शासकीय माध्यमिक शाला गोहिन्दा के शिक्षक ब्रजकिशोर सोनी विभाग को लंबी सेवा देने के बाद सेवानिवृत हुए जिनका कैरुआ संकुल प्राचार्य राघवेंद्र सिंह यादव के मुख्य आतिथ्य विदाई समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया जहां शिक्षक श्री सोनी के सेवा काल की प्रशंसा की गई। तो उपस्थित कई वरिष्ठ और सेवानिवृत शिक्षकों सहित अन्य लोगों के द्वारा सॉल श्रीफल और स्मृति चिन्ह देकर उन्हें सम्मानित किया और उन्हें अपने जीवन की नई पारी की शुरुआत करने की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर आसपास के कई स्कूलों के शिक्षक भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!