Welcome to KHABARO KI NIGRANI   Click to listen highlighted text! Welcome to KHABARO KI NIGRANI
मध्य प्रदेश
Trending

मध्य प्रदेश ग्रामीण बैंक शाखा में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, बड़ा हादसा टला

दुकानदार के द्वारा आग की सूचना बैंक प्रबंधक को दी गई

भितरवार नगर के वार्ड क्रमांक 3 भितरवार- डबरा रोड स्थित मध्य प्रदेश केंद्रीय ग्रामीण बैंक शाखा में गुरुवार की सुबह बैंक शाखा के अंदर से बाहर धुआ निकलता दिखा तो बैंक शाखा के यहां अफरा- तफरी मच गई। तब पास के एक दुकानदार के द्वारा इसकी सूचना बैंक प्रबंधक को दी तो वह तत्काल अपने बैंक कर्मचारी के साथ मौके पर पहुंचे तब उन्होंने ताला खोलकर अंदर देखा तो मामला शॉर्ट सर्किट का बताया गया। हालांकि दुकानदार की सूझबूझ से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया और जिससे बड़ा नुकसान होने से बच गया।

बतादें की रोजाना की तरह बुधवार की शाम को बैंक शाखा प्रबंधक और अन्य कार्यरत कर्मचारी बैंक में सब कुछ व्यवस्थित कर बंद करके चले गए थे, गुरुवार की सुबह तकरीबन 8:40 बजे बैंक के पास बिल्डिंग मटेरियल सप्लायर रिंकू मगहिया अपनी दुकान खुलवा रहे थे तभी उनकी निगाह बैंक शाखा के अंदर से बाहर धुआं निकलने पर पड़ी तो उन्होंने तत्काल इसकी सूचना बैंक शाखा प्रबंधक कुलदीप मीणा को दी। सूचना लगने के बाद बैंक प्रबंधक अपने बैंक कर्मचारी मुकेश कुमार के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे और उन्होंने बैंक शाखा के मुख्य द्वार का ताला खोला तो बैंक के अंदर से काफी मात्रा में धुआं निकलता दिख जिस पर अंदर जाकर देखा तो 3 फेस वायर में शॉर्ट सर्किट होना पाया गया जिस पर बैंक कर्मचारी और पास कैसे दुकानदार के द्वारा तत्काल 3 फेस की केवल लाइन के हुए शॉर्ट सर्किट की आग को बैंक में मौजूद अग्निशमन यंत्रों की मदद से बुझाया गया और बिजली कंपनी को सूचना देकर बिजली आपूर्ति सेवा बंद कराई गई तब कहीं जाकर बड़ी अनहोनी आगजनी की घटना बैंक के अंदर घटित होने से टल गई। उक्त घटना में किसी प्रकार का कोई बड़ा मामला सामने नहीं आया है। वही मामले को लेकर बैंक प्रबंधक द्वारा किसी अन्य बड़े नुकसान की भी बात नहीं कहीं जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!