Welcome to KHABARO KI NIGRANI
Click to listen highlighted text!
Welcome to KHABARO KI NIGRANI
नगर निगम द्वारा शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के उद्देश्य से गांधी रोड स्थित संभागीय बंगले के सामने उद्यान पार्क एवं पार्क के बाहर विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान सफाई कर्मचारियों ने सड़क किनारे जमा कचरा हटाया, झाड़ू लगाई और परिसर को साफ-सुथरा बनाया।
सफाई कार्य की निगरानी कर रहे पर्यवेक्षक राजकुमार नगर ने बताया कि नगर निगम लगातार स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि केवल कर्मचारियों के भरोसे शहर को स्वच्छ नहीं बनाया जा सकता, इसके लिए सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों को भी अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी।
उन्होंने कहा कि यदि नागरिक सफाई व्यवस्था में सहयोग करें, कचरा निर्धारित स्थान पर डालें और आसपास गंदगी न फैलाएं, तो शहर को स्वच्छता रैंकिंग में बेहतर स्थान दिलाया जा सकता है।
राजकुमार नागर ने बताया कि नगर निगम के जिम्मेदार अधिकारी और कर्मचारी इसी तरह आगे आकर कार्य करेंगे तो ग्वालियर को स्वच्छता में नंबर वन बनने से कोई नहीं रोक सकेगा।
Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!