बिजली चोरी पकडे जाने के दर से आयल मिल- आटा चक्की आदि प्रतिष्ठान रहे बंद
बिजली चोरी पकडे जाने के दर से आयल मिल- आटा चक्की आदि प्रतिष्ठान रहे बंद

के.के. शर्मा संवाददाता भितरवार
ग्वालियर जिले के भितरवार में मंगलवार की दोपहर नगर में बिजली चोरी रोकने और बकाया बिल की राशि वसूलने के लिए मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी भितरवार के द्वारा विद्युत वितरण कंपनी के डीजीएम नितिन छीपा के नेतृत्व में विशेष अभियान चलाया इस दौरान बिजली कंपनी के कर्म अधिकारी और कर्मचारियों की भीड़ को देखते हुए और कार्यवाही के प्रकरण से बचने के लिए नगर के कई आयल मिल-आटा चक्की होटल इत्यादि बंद हो गए। इस दौरान बिजली कंपनी की टीम के द्वारा लगभग आधा सैकड़ा बिजली उपभोक्ताओं के यहां कार्रवाई करते हुए कनेक्शन विच्छेद करने के साथ राजस्व वसूली की और कई लोगों पर बिजली चोरी के प्रकरण बनाते हुए चार से पांच लाख रुपए की बिलिंग की। उक्त कार्यवाही के चलते दिनभर बिजली उपभोक्ताओं में हड़कंप मचा रहा।
भितरवार विद्युत वितरण कंपनी के द्वारा बिजली चोरी रोकने के लिए चलाए गए विशेष अभियान के दौरान जहां टीम का नेतृत्व डबरा डिवीजन के डीजीएम नितिन छीपा कर रहे थे तो वही टीम में भितरवार वितरण कंपनी के प्रबंधक विजय सिंह चौहान, उप प्रबंधक सौरभ भदोरिया के अलावा बिजली कंपनी के कर्मचारी विष्णु यादव, शैलेश पाठक, सुनील जाट, लोकेंद्र मौर्य इत्यादि जैसे ही नगर में मंगलवार की दोपहर निकले तो उन्होंने एक तरफ से करीबन आधा सैकड़ा से अधिक प्रतिष्ठानों की जांच की इस दौरान कुछ उपभोक्ताओं के द्वारा अधिकारियों के समक्ष अपना दुखड़ा रोते हुए कहा कि हर महीने 20 से 25 हजार रुपए का बिल आ रहा है जबकि मेरे यहां कोई कल कारखाना या कोई उद्योगिक इकाई का संचालन नहीं है। जिस पर श्री छिपा के द्वारा संबंधित परिसरों की जांच कर बिलिंग करने के निर्देश संबंधित अधिकारी और कर्मचारियों को दिए। इस दौरान नगर के मुख्य बाजार में कई जगह बिजली कंपनी की टीम के द्वारा चेकिंग की गई इस दौरान जिन उपभोक्ताओं पर बिजली बिल बकाया था उनके खिलाफ सख्त रवैया अपनाया गया और आधा सैकड़ा कनेक्शन विच्छेद किए गए। जिन उपभोक्ताओं के द्वारा मौके पर राशि जमा कर दी गई तो उनके कनेक्शन तत्काल जोड़ने की कार्रवाई भी की गई। इस दौरान बिजली चोरी के भी कुछ प्रकरण बनाए गए हैं जिन पर 4 से 5 लाख रुपए की बिलिंग की बाद बिजली कंपनी के विश्वस सूत्रों के द्वारा बताया जा रहा है। इस दौरान नगर में दिनभर बिजली कंपनी की टीम के चलते हड़कंप मचा रहा। और कई दुकान संचालक अपने प्रतिष्ठानों को बंद करके कार्रवाई से बचने के लिए बाजार से ही गायब दिखाई दिए।




