प्रदीप मिश्रा की कथा में श्रद्धालु महिला की हार्ट अटैक से मौत
कथा के दौरान एक दर्दनाक घटना सामने आई

डबरा के नवग्रह पीठ पर चल रही कथा के दौरान एक दर्दनाक घटना सामने आई है। प्रसिद्ध कथावाचक प्रदीप मिश्रा की तीन दिवसीय कथा के अंतिम दिन 65 वर्षीय महिला पुष्पा सोनी की हार्ट अटैक से मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, पुष्पा सोनी ग्राम लखना, जिला इटावा की निवासी थीं और रिश्तेदारी में डबरा आई हुई थीं। रविवार को वे नवग्रह पीठ पर आयोजित कथा में शामिल हुईं थीं। कथा के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें तत्काल उपचार के लिए ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
घटना से कथा स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। कथा सुनने पहुंचे श्रद्धालुओं में शोक की लहर दौड़ गई। आयोजकों ने बताया कि महिला को तुरंत मदद पहुंचाने की कोशिश की गई, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।
बताया जा रहा है कि प्रदीप मिश्रा की यह कथा डबरा में तीन दिनों से चल रही थी, जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालु शामिल हो रहे थे। अंतिम दिन के कार्यक्रम में यह दुखद घटना घटित हुई।




