Welcome to KHABARO KI NIGRANI   Click to listen highlighted text! Welcome to KHABARO KI NIGRANI
लोकल न्यूज़

कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाली एक गंभीर घटना सामने आई

कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाली एक गंभीर घटना सामने आई


के.के.शर्मा

भितरवारकानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाली एक गंभीर घटना सामने आई है। यहां इंदौर में पढ़ने वाले छात्र शिवम खटीक के साथ आधा दर्जन से अधिक युवकों ने बेल्ट से बेरहमी से मारपीट की। आरोप है कि हमलावर युवक शिवम को बहला-फुसलाकर एक पार्क में ले गए, जहां उसके साथ जमकर मारपीट की गई। मारपीट के बाद आरोपी उसका मोबाइल फोन छीनकर मौके से फरार हो गए और जाते-जाते जान से मारने की धमकी भी दे गए।

भितरवार नगर के वार्ड क्रमांक 6 आनंद वाली गली में रहने वाले पीड़ित छात्र शिवम खटीक पुत्र बल्ले खटीक ने बताया कि घटना उस समय हुई जब वह अपने दोस्त को लेने मॉडल स्कूल में गया था जहां से लौटते समय। रास्ते में कुछ युवकों ने उसे बातचीत के बहाने उसे रोक लिया और किसी जरूरी काम का हवाला देकर पास के पार्क में चलने को कहा। जैसे ही वह पार्क पहुंचा, पहले से मौजूद अन्य युवक भी वहां आ गए। इसके बाद सभी ने मिलकर उस पर हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने बेल्ट से लगातार वार किए, जिससे शिवम को शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं हैं। वहीं प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पार्क में अचानक शोर-शराबा होने पर कुछ लोग वहां पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी युवक पीड़ित को धमकाते हुए फरार हो चुके थे। जाते समय उन्होंने शिवम को चेतावनी दी कि यदि उसने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई तो उसे जान से मार दिया जाएगा। धमकी से सहमे शिवम को स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत स्थिर बताई है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंचे। परिजनों का कहना है कि शिवम पढ़ाई करने वाला छात्र है और किसी से उसकी कोई दुश्मनी नहीं थी। उन्होंने इस हमले को सुनियोजित बताते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। परिजनों का यह भी कहना है कि क्षेत्र में असामाजिक तत्वों के हौसले बढ़ते जा रहे हैं और आए दिन इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं।

पुलिस मामले को लेकर जांच में जुटी

मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि पीड़ित के बयान के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। तो स्थानीय नागरिकों ने भी इस घटना पर नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जानी चाहिए और नियमित गश्त बढ़ाई जाए, ताकि ऐसे असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाया जा सके। फिलहाल, छात्र शिवम खटीक का मेडिकल कराने के बाद पुलिस ने उसकी रिपोर्ट पर चार लोगों के खिलाफ मारपीट की धाराओं मामला देर शाम को दर्ज कर लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!