संयुक्त संचालक कोष एवं लेखा से शिक्षक संघ पदाधिकारी ने की मांग
सेवा पुस्तिका का समय सीमा में हो अनुमोदन मध्य प्रदेश शिक्षक संघ-

के के शर्मा पत्रकार
भितरवार — शिक्षा विभाग अंतर्गत नवीन शिक्षक संवर्ग की सेवा पुस्तकों का ऑनलाइन अनुमोदन संयुक्त संचालक कोष एवं लेखा से किया जाता है विगत एक वर्ष में सेवा पुस्तकों के अनुमोदन को रिजेक्ट किया जा रहे हैं इसी संदर्भ में मंगलवार को मध्य प्रदेश शिक्षक संघ ग्वालियर के संभागीय अध्यक्ष शैलेश खरे एवं जिला अध्यक्ष ग्वालियर वेदपाल सिंह परमार के साथ में एक प्रतिनिधिमंडल ने संयुक्त संचालक कोष एवं लेखा से मुलाकात की, संभागीय अध्यक्ष शैलेश खरे ने बताया कि ग्वालियर संभाग के विभिन्न जिला अध्यक्ष एवं शिक्षकों ने संघ को अवगत कराया है कि विगत एक वर्ष में नवीन शिक्षक संवर्ग की ऑनलाइन सेवा पुस्तकों का अनुमोदन श्रीमान के कार्यालय से बार बार रिजेक्ट किये जा रहे हैं पुनः भेजने पर भी यही स्थिति रहती है जिसके कारण शिक्षक संवर्ग के स्वत्व का भुगतान समय पर नहीं हो पा रहा है अतः मध्य प्रदेश शिक्षक संघ यह मांग करता है कि सेवा पुस्तिका का अनुमोदन कार्यालय में प्राप्त होते ही निश्चित समय सीमा में पूर्ण किया जाए।डीडीओ स्तर से उसमें कोई कमी रहती है तो उसके लिए भी समय सीमा निर्धारित की जाए जिससे सभी के स्वत्व एवं एरियर का भुगतान शीघ्र हो सके। दतिया जिले के शिक्षकों की सेवा पुस्तकों का अनुमोदन काफी धीमी गति से हो रहा है संयुक्त संचालक प्रमोद सक्सेना ने पदाधिकारी से चर्चा करते हुए बताया कि यहां पर जो सेवा पुस्तिकाए भेजी जाती है वह अधूरी अथवा बिना दस्तावेज के होने रिजेक्ट होती है और पुनः भेजी जाती है शेष अनुमोदित कर दी जाती है साथ ही बिना ई साइन के भी भेज दी जाती है दतिया जिले का प्रभार जिस अधिकारी के पास था उसका स्थानांतरण हो जाने तथा नवीन अधिकारी को कार्यभार सौंपने के कारण गत महीने में कार्य प्रभावित हुआ है, जिसका निराकरण शीघ्र किया जाएगा समस्त जिलों के डीडीओ , बी ई ओ की शीघ्र बैठक कर आगामी निर्देश प्रदान किए जाने का भी आश्वासन दिया गया। इस अवसर पर जिला सचिव ग्वालियर श्रीमती सीमा श्रीवास्तव जिला सचिव दतिया राजीव लोचन शर्मा तहसील अध्यक्ष अजय लिटोरिया सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।




