Welcome to KHABARO KI NIGRANI   Click to listen highlighted text! Welcome to KHABARO KI NIGRANI
धर्म

महिला मंडल ने नवग्रह मंदिर में दी सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति --

एशिया का पहला विशाल नवनिर्मित नवग्रह मंदिर जिसकी प्राण प्रतिष्ठा का भव्य शुभारंभ

पत्रकार के के शर्मा
 भितरवार —   एशिया का पहला विशाल नवनिर्मित नवग्रह मंदिर जिसकी प्राण प्रतिष्ठा का भव्य शुभारंभ 10 फरवरी को हो चुका है जिसमे दर्शन करने के लिए प्रतिदिन लाखों श्रद्धालु पहुंच रहे है और मंदिर प्रांगण में यज्ञ, कथा , रामलीला रासलीला जैसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन प्रतिदिन हो रहा है इसी कड़ी में डबरा भार्गव समाज महिला मंडल के द्वारा शिखा डांस एकेडमी के तत्वावधान में  एवं सीमा भार्गव भार्गव समाज महिला अध्यक्ष के मार्ग दर्शन में सांस्कृतिक  नृत्य कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गयी और राधा कृष्ण स्वरूप सहित अन्य झांकिया भी लगाई गई जिसे देखकर उपस्थित भक्तगण , श्रद्धालु  भाव विभोर हो गए और झूम उठे शिखा डांस एकेडमी की ओर से कामिनी दुबे , शिखा , शिल्पी , मानसी , नंदनी , कशिश ,सांशा ने प्रस्तुति दी ।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!