जिला सहमीडिया प्रभारी बनने पर सीमा यादव ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से की भेंट, साथ किया पौधारोपण —
भोपाल पहुंचकर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से शिष्टाचार भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया

संवाददाता के के शर्मा …
भितरवार। भारतीय जनता पार्टी जिला ग्रामीण की कार्यकारिणी में सहमीडिया प्रभारी नियुक्त की गईं सीमा यादव ने भोपाल पहुंचकर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से शिष्टाचार भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।इस अवसर पर श्रीमती यादव ने केंद्रीय मंत्री के साथ पौधारोपण भी किया। पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए श्री चौहान ने अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और प्रकृति संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने का आह्वान किया।केंद्रीय मंत्री श्री चौहान ने सीमा यादव को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई देते हुए कहा कि संगठन द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी को नई ऊर्जा, निष्ठा और लगन के साथ निभाएं। उन्होंने मीडिया की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए पार्टी की विचारधारा और जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने की बात कही।श्रीमती यादव ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए विश्वास दिलाया कि वह संगठन को मजबूत करने और ग्रामीण क्षेत्र में पार्टी की गतिविधियों के प्रचार-प्रसार में सक्रिय भूमिका निभाएंगी।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रीमती सीमा यादव की नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे संगठन के लिए सकारात्मक और प्रेरणादायक कदम बताया है।




