अवैध परिवहन पर रोक लगाने में है नाकाम प्रशासन , कलेक्टर के आदेश बेअसर
अवैध लाल मुरम का परिवहन कर रहे ट्रेक्टर ट्राली पलटी , दो लोग दबे गम्भीर घायल

नगर के पुराने बस स्टैंड पर हुआ हादसा , पास में बनी दुकान की टपरी भी टूटी –
भितरवार — नगर के वार्ड नं 10 में स्थित कमला फिलिंग पम्प के सामने उस समय सनसनी फैल गयी जब सुबह तकरीबन साढ़े 7 बजे एक तेज रफ्तार लाल मोरम का अवैध परिवहन कर रहा ट्रेक्टर ट्राली पलट गया जिसमें सामने से बाइक व स्कूटी से आ रहे दो लोग दब गए मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत दोनो घायलों को उठाया और ट्रेक्टर चालक को पकड़ लिया जब लोगों ने देखा तो ट्रेक्टर चालक शराब के नशे में था घटना की सूचना पुलिस को दी गयी और घायलों को उपचार हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेज कर घायलों के परिजनों को सूचना दी गयी ।
मिली जानकारी के अनुसार नगर के पुराने बस स्टैंड पर स्थित पेट्रोल पंप के सामने अवैध मोरम का परिवहन कर रही एक तेज रफ्तार ट्रेक्टर ट्राली अचानक से अनियंत्रित होकर पलट गई जिसके नीचे दो लोग दब गए उन्हें मौके पर मौजूद लोगों ने बाहर निकाला तो वहीं पास में बनी दुकान की टपरी भी क्षतिग्रस्त हो गयी जिसमे दुकानदार का भी सामान टूट गया जब लोगो ने मौके पर ट्रेक्टर चालक को पकड़ा तो वो शराब के नशे में था जिसके चलते यह हादसा हुआ । खबर लिखे जाने तक घायलों को इलाज के लिए ग्वालियर रेफर कर दिया गया है ।
अवैध परिवहन पर रोक लगाने में है नाकाम प्रशासन , कलेक्टर के आदेश बेअसर

बता दे कि क्षेत्र में अवैध मोरम और रेत का परिवहन लगातार जारी है प्रशासन इन पर लगाम लगाने में नाकाम है और धड़ल्ले से अवैध परिवहन दिन रात चल रहा है वहीं ओवरलोड परिवहन के चलते प्रतिदिन हादसे भी हो रहे है बावजूद इसके प्रशासन इन पर कार्यवाही करने से बचता हुआ नजर आता है कलेक्टर ग्वालियर के आदेश के बाद भी कभी कभी कागजी खानापूर्ति के लिए एखाद कार्यवाही कर प्रशासन कुंभकर्ण की नींद सो जाता है । तो वहीं लोगों में अक्सर चर्चा देखी जाती है आखिर यह कारोबार किसके इशारे पर चल रहा है इसमें खादी या खाकी कौन लिप्त है सवाल कई है पर जवाब देने से सब बचते नजर आते है ।


