Welcome to KHABARO KI NIGRANI   Click to listen highlighted text! Welcome to KHABARO KI NIGRANI
राज्य
Trending

भाजपा  मंडल अध्यक्ष घायल को लेकर पहुंचे अस्पताल -  

भाजपा मंडल अध्यक्ष नरेंद्र रावत  दुर्घटना में घायल लोगों के लिए फिर से मददगार बनकर सामने आए

के के शर्मा – 6261897022

भितरवार। रविवार को भाजपा मंडल अध्यक्ष नरेंद्र रावत  दुर्घटना में घायल लोगों के लिए फिर से मददगार बनकर सामने आए जिसके चलते  सभी लोग सराहना कर रहे हैं। उन्होंने हरसी मार्ग पर दो बाईकों की भिड़ंत में घायल हुए लगभग आधा दर्जन लोगों को अपने निजी चार पहिया वाहन से अस्पताल पहुंचाकर पुण्य का कार्य किया है। जानकारी के अनुसार रविवार को दोपहर 2 बजे के आसपास नगर में हरसी मार्ग पर दो मोटरसाइकिलों की आमने सामने से टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में बाईकों पर सवार 5 लोग घायल हो गए। बाईकों की भिड़ंत की जानकारी मिलने पर भितरवार भाजपा   मंडल अध्यक्ष नरेंद्र रावत अपने कुछ साथियों के साथ मौके पर पहुंचे। जहां उन्होंने दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होकर तड़प रहे दीपेश पुत्र सिकंदर बघेल उम्र 15 वर्ष निवासी खजूरियाई,बादाम सिंह पुत्र गंगाराम बघेल उम्र 55 वर्ष निवासी ग्राम स्याउ,सचिन पुत्र सिकंदर बघेल उम्र 11 वर्ष निवासी ग्राम खजुरियाई,नीरज पुत्र रामचरण कुशवाह उम्र 25 वर्ष निवासी मगरोनी मनोज पुत्र जवाहर बघेल उम्र 18 वर्ष निवासी ग्राम स्याऊ को अपने चार पहिया वाहन में सवार किया। और वे सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां उपस्थित चिकित्सक डॉ राहुल गांधी ने दुर्घटना में घायल हुए बुजर्ग,युवा और दो बालकों का प्राथमिक उपचार किया। इन घायलों में मनोज पुत्र जवाहर बघेल को छोड़कर सभी गंभीर घायलों को उपयुक्त इलाज के लिए ग्वालियर रेफर कर दिया। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व भी भाजपा मंडल अध्यक्ष दो तीन बार दुर्घटना में घायलों को अस्पताल पहुंचा चुके हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!