Welcome to KHABARO KI NIGRANI   Click to listen highlighted text! Welcome to KHABARO KI NIGRANI
लोकल न्यूज़
Trending

सड़क के बीचों-बीच खड़े हो रहे ट्राला से राहगीर मुसाफिर है परेशान, यातायात हो रहा है बाधित

वार्ड क्रमांक 5 बांसौडी तिराहे के समीप पिछले चार-पांच रोज से राहगीर मुसाफिर काफी परेशान

भितरवार नगर के वार्ड क्रमांक 5 बांसौडी तिराहे के समीप पिछले चार-पांच रोज से राहगीर मुसाफिर काफी परेशान है सड़क के बीचों बीच सामान उतारने के लिए खड़े हो रहे ट्राला के कारण यातायात भी बाधित बना हुआ है। जिसको लेकर राहगीर मुसाफिर और वाहन चालकों ने अपनी परेशानी व्यक्त करते हुए स्थानीय प्रशासन पर लापरवाही करने का आरोप लगाया है।

नगर भितरवार के वार्ड क्रमांक 5 भितरवार- करेरा रोड पर सामान उतारने के लिए पिछले चार-पांच रोज से बड़े ट्राला का आवामन बना हुआ है, ट्राला का चालक स्थानीय प्रशासन की यातायात को लेकर जो व्यवस्थाएं बनाई गई है उनको नजर अंदाज करके सड़क के बीचो-बीच उसे खड़ा कर रहा है जिसके कारण पैदल निकलने वाले आम रहागीर मुसाफिर परेशान है वही दूसरी ओर उक्त मार्ग से निकलने वाले दो पहिया वाहनों से लेकर चार पहिया और यात्री वाहन के अलावा माल वाहक वाहनों को निकालने में एशवीडीए हो रही है। पिछले चार-पांच रोज से उक्त समस्या का सामना कर रहे लोग कई बार उक्त टोला के कारण घटना दुर्घटना का भी शिकार हो चुके हैं लेकिन स्थानीय प्रशासन के द्वारा दिन- दिन भर खड़े हो रहे ट्राला पर कोई कार्यवाही नहीं की गई है जिससे आम रहागीरों और वाहन चालकों में प्रशासन की इस नाकामी को लेकर काफी नाराजगी देखने को मिल रही है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!