Welcome to KHABARO KI NIGRANI   Click to listen highlighted text! Welcome to KHABARO KI NIGRANI
लोकल न्यूज़
Trending

कार ने गौमाता को कुचला, सीसीटीवी में कैद घटना के बाद पकड़े गए कार और चालक

कार द्वारा गौमाता को कुचलने से उसके पैर टूट गए

भितरवार क्षेत्र में एक कार द्वारा गौमाता को कुचलने से उसके पैर टूट गए हैं। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। इस मामले को लेकर क्षेत्र में लोगों में नाराजगी देखी जा रही है।

जानकारी के अनुसार, यह घटना पुलिस थाना चीनोर के अंतर्गत आने वाले नजदीकी ग्राम बनवार क्षेत्र में बीती रात्रि हुई हैं। एक फोर व्हीलर वाहन (कार क्रमांक MP07 2285) के चालक ने कथित तौर पर जानबूझकर गौमाता को टक्कर मारी, जिससे उसके पैर टूट गए। घटना की सूचना के बाद क्षेत्र के गौ सेवक एक्टिव हुए और उन्होंने आसपास के सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो उनमें यह घटना कैद हुई मिली। सीसीटीवी फुटेज के सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश बढ़ गया। जिसको लेकर उनका कहना है कि यह कृत्य जानबूझकर किया गया है, जिससे उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर चीनौर की पुलिस टीम एक्टिव हुई और सीसीटीवी के आधार पर गाड़ी की और चालक की पहचान शिवम राणा (22 वर्ष) निवासी ग्राम उर्वा के रूप में हुई। जिसके बाद पुलिस ने फरियादी गौ सेवक सूरज जोशी की शिकायत पर कार चालक शिवम राणा के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसे गाड़ी सहित गिरफ़्तार कर लिया गया है।

मामले को लेकर एसडीओपी जितेंद्र नागाइच का कहना हैं कि एक कार चालक ने गाय को टक्कर मारी हैं। मामले में अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया हैं। गाड़ी भी जप्त कर ली गई हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!