Welcome to KHABARO KI NIGRANI   Click to listen highlighted text! Welcome to KHABARO KI NIGRANI
लोकल न्यूज़
Trending

हाईवे किनारे नशे का धंधा! झोपड़ी डाल “पत्तियों” का कारोबार, कानून से बेखौफ युवक

मुरार क्षेत्र के बड़ा गांव पुल के पास खुलेआम चल रहा संदिग्ध व्यापार, युवाओं को लत लगने की आशंका

ग्वालियर। जिले के मुरार क्षेत्र अंतर्गत बड़ा गांव के पास हाईवे किनारे झोपड़पट्टी बनाकर कथित रूप से नशे से जुड़ी “पत्तियों” का अवैध कारोबार किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक युवक खुलेआम इन पत्तियों को पीसकर 100 से 200 रुपये में बेच रहा है और पुलिस-प्रशासन के कानून का कोई भय नजर नहीं आ रहा।

स्थानीय लोगों का कहना है कि हाईवे किनारे अस्थायी झोपड़ी डालकर यह कारोबार लंबे समय से चल रहा है। यहां आने वाले कुछ युवक इन पत्तियों का सेवन करते हैं, जिसके बाद उन्हें नशे जैसा असर महसूस होता है। इससे इलाके में युवाओं के बीच लत बढ़ने की आशंका भी जताई जा रही है।

खुलेआम बिक्री, कार्रवाई का अभाव

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दिनभर यहां लोगों की आवाजाही बनी रहती है और संदिग्ध गतिविधियां चलती रहती हैं, लेकिन अब तक किसी तरह की सख्त कार्रवाई नहीं की गई। इससे यह सवाल उठ रहा है कि आखिर इस अवैध कारोबार पर लगाम क्यों नहीं लगाई जा रही।

युवाओं पर पड़ रहा असर

स्थानीय निवासियों ने चिंता जताई है कि इस तरह की गतिविधियां युवाओं को नशे की ओर धकेल सकती हैं। कम कीमत में उपलब्ध यह सामग्री धीरे-धीरे लत में बदल सकती है, जिससे सामाजिक और पारिवारिक जीवन पर भी असर पड़ सकता है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!