Welcome to KHABARO KI NIGRANI
Click to listen highlighted text!
Welcome to KHABARO KI NIGRANI
भितरवार। नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 10 स्थित शिव कॉलोनी में लगभग 22.75 लाख रुपये की लागत से बनने वाले सीसी रोड का भूमि पूजन समारोह विधिवत संपन्न हुआ। इस महत्वपूर्ण निर्माण कार्य के शुभारंभ से क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल देखा गया।
भूमि पूजन कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष बलदेव अग्रवाल, उपाध्यक्ष मन्नू यादव,पार्षद श्रीमती उर्मिला रघुवीर सिंह यादव ,खेर सिंह, धर्मेंद्र अग्रवाल,जसवंत सिंह कुशवाह विशेष रूप से उपस्थित रहे। जनप्रतिनिधियों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर कार्य का शुभारंभ किया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने कहा कि सीसी रोड निर्माण से क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही समस्या का समाधान होगा और आमजन को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी। उन्होंने नगर के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयास जारी रखने की बात कही।
कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों सहित गणमान्य लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!