Welcome to KHABARO KI NIGRANI   Click to listen highlighted text! Welcome to KHABARO KI NIGRANI
लोकल न्यूज़
Trending

जरूरतमंद कन्या के विवाह में आगे आई सामाजिक संस्था, हल्दी-मेहंदी कार्यक्रम कराया आयोजित

पदाधिकारियों और सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए आयोजन को सफल बनाया

ग्वालियर। सामाजिक सरोकारों को निभाते हुए निर्णय विशाल सामाजिक संस्था ने जरूरतमंद कन्या के विवाह में सहयोग कर समाज में एक सकारात्मक संदेश दिया है। संस्था द्वारा सिमरन एवं वर कुलदीप के शुभ विवाह के अवसर पर हल्दी एवं मेहंदी समारोह का आयोजन 13 अप्रैल 2026 को किया गया। कार्यक्रम में संस्था के पदाधिकारियों और सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए आयोजन को सफल बनाया।
कार्यक्रम पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ सम्पन्न हुआ, जहां उपस्थित लोगों ने वर-वधू को आशीर्वाद प्रदान किया। संस्था ने इस दौरान जरूरतमंद परिवार की सहायता करते हुए कन्या को आवश्यक सामग्री भी भेंट की। संस्था का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों की मदद करना और समाज में सहयोग व एकता का संदेश देना रहा।
इस अवसर पर संस्था की अध्यक्ष रेखा परमार, उपाध्यक्ष कल्पना भदौरिया, महामंत्री नीतू तोमर, कोषाध्यक्ष कुसुम सोलंकी, संयुक्त सचिव नीरजा सोनकिया, सदस्य बबीता सेंगर, संभागीय अध्यक्ष सीमा समाधिया सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने आयोजन में सहयोग देकर कार्यक्रम को सफल बनाया।
निर्णय विशाल सामाजिक संस्था ने आगे भी ऐसे सामाजिक कार्य निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया है। संस्था पदाधिकारियों ने कहा कि समाज में जरूरतमंदों की सहायता करना ही उनका मुख्य उद्देश्य है और भविष्य में भी इस तरह के सामाजिक आयोजन किए जाते रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!